1949 के बाद से पहली बार सेना दिवस पर आयोजित होने वाले परेड को दिल्ली से बाहर किया गया। परेड का आयोजन बेंगलुरु में हुआ। इसमें सेना के जवानों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए।
@BefittingFacts नामक ट्वीटर अकाउंट से कांग्रेस के ऑफिशियल सोशल हैंडल पर आर्मी डे पर पोस्ट कई वीडियोज में से एक वीडियो को कथित तौर पर फैक्ट चेक कर बताया गया है कि कांग्रेस ने भारतीय सेना का जो वीडियो बताया है वह बीएसएफ का वीडियो है।
भारत में 15 जनवरी को देश और सेना के गौरवशाली इतिहास का जश्न मनाने के लिए भारतीय सेना दिवस मनाया जाता है। इस दिन 1949 में जनरल केएम करियप्पा ने ब्रिटिश जनरल सर फ्रांसिस बुचर से भारतीय सेना का कार्यभार लिया था।
केएम करियप्पा का जन्म 1899 में कर्नाटक के कुर्ग में हुआ था। फील्ड मार्शल करियप्पा ने 20 साल की उम्र में ब्रिटिश भारतीय सेना में नौकरी शुरू कर दी थी। करियप्पा ने 1947 के भारत-पाक युद्ध में पश्चिमी सीमा पर भारतीय सेना का नेतृत्व किया।
सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम (एमएसएमई) मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित लोंगेवाला में यह विशालकाय तिरंगा प्रदर्शित किया जाएगा। लोंगेवाला सीमा चौकी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में एक ऐतिहासिक जंग की गवाह रही है।
मां भारती की रक्षा में पल-पल मुस्तैद देश के पराक्रमी सैनिकों और उनके परिजनों को सेना दिवस की हार्दिक बधाई। हमारी सेना सशक्त, साहसी और संकल्पबद्ध है, जिसने हमेशा देश का सिर गर्व से ऊंचा किया है। समस्त देशवासियों की ओर से भारतीय सेना को मेरा नमन।