आज (10 नवंबर, गुरुवार) सूर्य पूजा का महापर्व छठ (Chhath Puja 2021) है। छठ पूजा पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है। और भी कई परंपराएं इस पर्व से जुड़ी हैं। इसे उत्तर भारतीयों का सबसे बड़ा उत्सव कहा जाए तो अतिश्योक्ति नहीं होगी। भारत में जहां भी उत्तर भारत के लोग रहते हैं, वहां ये उत्सव बड़ी ही श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाते हैं।