आज भी इस रॉयल वेडिंग में संगीत का कार्यक्रम चलेगा। इससे पहले सुबह हल्दी सेरेमनी होगी। शाम 7.30 बजे शादी के लिए संगीत की महफिल सजेगी। इसमें पंजाबी सिंगर गुरदास मान भी अपनी आवाज का जादू चलाएंगे। कल (9 दिसंबर) को दोपहर में सेहरा बंदी की रस्म होगी। इसके बाद फाइनली विक्की और कैटरीना सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध जाएंगे।