कैंडिडेट्स एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद दी गई सभी जानकारी को अच्छी तरह पढ़ लें। किसी भी तरह की गलती होने के बाद उसे सुधारा जा सकता है। एग्जाम दो शिफ्ट में होंगे। सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
कैंडिडेट्स को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉग इन करना होगा। पहले ये परीक्षा 6 से 11 अक्टूबर तक होनी थी लेकिन यह परीक्षा अब 20 नवंबर 2021 से 05 दिसंबर 2021 के बीच आयोजित की जा रही है।
कैंडिडेट्स को अपने एडमिट कार्ड पर दर्ज एग्जाम डेट, शिफ्ट और टाइमिंग पर परीक्षा में उपस्थित होंगे। परीक्षाएं 15 दिसंबर तक जारी रहेंगी और सभी एग्जाम डेट्स के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से कम से कम 5 दिन पहले जारी किए जाते रहेंगे।