दिल्ली में रविवार सुबह को हुई बारिश के बावजूद प्रदूषण में बढ़ोतरी देखी गई। इस दौरान दिल्ली के एयर क्वालिटी इंडेक्स 274 दर्ज किया गया, जिसे खराब कैटेगरी में रखा जाता है। हालांकि, आज हल्की बारिश की संभावना की वजह से दिल्ली की हवा साफ रह सकती है।
दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है. यहां ठंड का सितम अब भी जारी है. इसमें फिलहाल किसी भी तरह से राहत की संभावना नजर नहीं आ रही है. मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी में अगले 2 से 3 दिन मौसम का हाल सही नहीं रहेगा.
इन दिनों कोहरे और ठंड की वजह से लोगों का हाल बेहाल है। दिल्ली से लेकर उत्तराखंड, हिमाचल तक ठंड ने हिलाकर रख दिया है। वहीं यूपी, एमपी और बिहार में भी कोहरे और ठंड की वजह से मुश्किलें बढ़ गई हैं।
मौसम विभाग का अनुमान है कि यूपी में सर्दी धीरे-धीरे बढ़ती रहेगी। वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्ली से सटे शहरों नोएडा, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में हवा का स्तर सबसे खराब होता जा रहा है।
उत्तर प्रदेश में सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह-शाम मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग पहले ही यूपी सहित देश के तमाम राज्यों में नवंबर के दूसरे हफ्ते में सर्दी का असर बढ़ने की भविष्यवाणी कर चुका है।
उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान 18-19 डिग्री सेल्सियस बने रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान अभी भी 32-33 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा। हालांकि नवंबर शुरू होते ही कोहरे और धुंध का असर दिखाई देने लगेगा।
मौसम विभाग का अनुमान है कि नवंबर के पहले हफ्ते में यूपी में सर्दी का असर बढ़ेगा। 30 अक्टूबर को मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। हालांकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा।
उत्तर प्रदेश में टेम्परेचर गिरने का सिलसिला जारी है। सुबह-शाम सर्दी का एहसास होने लगा है। हालांकि इसके साथ हवा की गुणवत्ता भी खराब होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली और मुंबई में वायु की गुणवत्ता बहुत खराब कैटेगरी में पहुंच सकती है।
उत्तर प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव महसूस होने लगा है। पहाड़ी क्षेत्रों से सटे जिलों में गुलाबी सर्दी का एहसास होने लगा है।
उत्तर प्रदेश में पहाड़ी क्षेत्रों से सटे जिलों में गुलाबी ठंड अपना असर दिखाने लगी है। सुबह-शाम सर्दी महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, 29 अक्टूबर तक यूपी का मौसम शुष्क बना रह सकता है। बारिश को लेकर कोई चेतावनी नहीं है।