दिल्ली में रविवार सुबह को हुई बारिश के बावजूद प्रदूषण में बढ़ोतरी देखी गई। इस दौरान दिल्ली के एयर क्वालिटी इंडेक्स 274 दर्ज किया गया, जिसे खराब कैटेगरी में रखा जाता है। हालांकि, आज हल्की बारिश की संभावना की वजह से दिल्ली की हवा साफ रह सकती है।

दिल्ली। दिल्ली में आज यानी सोमवार (5 फरवरी) को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके अलावा आज बादल छाए रहेंगे। हालांकि, बारिश की संभावना है। सुबह के वक्त मध्यम श्रेणी से लेकर घना कोहरा रह सकता है। इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पूरे दिन पारा का स्तर 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने और हवा की गति 3.64 के आसपास रहने की उम्मीद है। हवा 7.59 की रफ्तार के साथ 109 डिग्री के आसपास चलेगी। सूर्योदय का समय सुबह 07:08 बजे है, जबकि ये सोमवार को शाम 06:02 बजे अस्त होगा।

दिल्ली में अगले सात दिन का तापमान

सात दिन के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली में तापमान सोमवार को 16 डिग्री सेल्सियस, मंगलवार को 12 डिग्री सेल्सियस, बुधवार को 12 डिग्री सेल्सियस, गुरुवार को 11 डिग्री सेल्सियस, शुक्रवार को 10 डिग्री सेल्सियस से 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।जबकि शनिवार को और रविवार को तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों दिल्ली समेत उसके आसपास के एरिया में काफी बारिश भी हुई है।

वहीं राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह को हुई बारिश के बावजूद प्रदूषण में बढ़ोतरी देखी गई। इस दौरान दिल्ली के एयर क्वालिटी इंडेक्स 274 दर्ज किया गया, जिसे खराब कैटेगरी में रखा जाता है। हालांकि, आज हल्की बारिश की संभावना की वजह से दिल्ली की हवा साफ रह सकती है। लेकिन मंगलवार और बुधवार को हवा की क्वालिटी खराब श्रेणी में रह सकती है। दिल्ली में रविवार को मौसम खराब होने के वजह से लगभग 80 फ्लाइटों ने देर से उड़ान भरी थी।

ये भी पढ़ें:Uttarakhand UCC: लिव-इन रिलेशनशिप का रजिस्ट्रेशन कराना होगा जरूरी, नहीं तो जाना पड़ेगा जेल