भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की चपलता कैसी है, इसे पूरी दुनिया जानती है। वे मैदान पर चीते जैसी फुर्ती दिखाते हैं और सामने वाली टीम के जबड़े से जीत छीन लाते हैं।
जब भी दुनिया में 100 मीटर की रेस में सबसे तेज दौड़ने वाले धावक की बात आती है तो उसमें जमैका के धावक उसेन बोल्ट का नाम सबसे पहले लिया जाता है। बता दें, उसेन बोल्ट ने 100 मीटर की रेस महज 9.58 सेकेंड में पूरी कर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है।