महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2022) शिव भक्तों का सबसे प्रमुख त्योहार है। इस बार ये पर्व 1 मार्च, मंगलवार को है। इस दिन शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहता है। वैसे तो हमारे देश में भगवान शिव के अनेक प्राचीन मंदिर हैं, लेकिन इन सभी में ज्योतिर्लिंग का महत्व सबसे अधिक है।