महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने बड़ा निशाना साधा है। शिवसेना ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की दशहरा रैली भारतीय जनता पार्टी समर्थित कार्यक्रम था।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी उद्धव ठाकरे पर पलटवार करते हुए कहा कि बाल साहेब के असली उत्तराधिकारी का फैसला जनता करेगी। केवल बेटा होने का मतलब उत्तराधिकारी नहीं कोई हो जाएगा।
शिवसेना (Shiv Sena) के दोनों गुट आज मुंबई में शक्ति प्रदर्शन करेंगे। उद्धव ठाकरे गुट द्वारा शिवाजी पार्क में दशहरा रैली (Dussehra Rally) का आयोजन किया गया है। वहीं, एकनाथ शिंदे गुट की दशहरा रैली बीकेसी कॉम्प्लेक्स में है।