मेहुल प्रजापति ने वीडियो में बताया कि वो फूड बैंक से हर महीने खाने की चीजें मुफ्त में लाता है। इस तरह से वो हर महीने सैकड़ों डॉलर आसानी से बचा लेता है। उसने वीडियो में उस खाने की चीजों को भी दिखाया, जो फूड बैंक से मिली थी।
रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में सभी बेरोजगार लोगों में शिक्षित युवाओं की संख्या 54.2% से बढ़कर 65.7% हो गई है। भारत में बेरोजगारी की समस्या युवाओं, विशेषकतर शहरी क्षेत्रों के एजुकेटेड यूथ्स में तेजी से सेंट्रलाइज हो रही।
36 साल की सामंथा ने जुलाई 2023 में काम से लगभग एक साल का ब्रेक लिया था। उन्हें पिछली बार फिल्म 'कुशी' में देखा गया था, जिसमें विजय देवरकोंडा उनके हीरो थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जनता को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर कई सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि कई विभागों में लाखों पद खाली है। फिर भी युवा क्यों बेरोजगार हैं।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर स्थित निवास कार्यालय से छत्तीसगढ़ के 01 लाख 35 हजार 104 शिक्षित बेरोजगार हितग्राहियों को 35 करोड़ 48 लाख 7 हजार 500 रुपए का बेरोजगारी भत्ता सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित किया।
अमन माहेश्वरी ने हाल ही में अपने स्ट्रगल स्टोरी सुनाई। इस दौरान वो काफी इमोशनल भी हो गए। अमन ने खुलासा किया कि एक समय ऐसा था जब उन्हें कहीं काम नहीं मिल रहा था और इस वजह से उन्होंने अपने घर जाने का फैसला कर लिया था।
राजस्थान के हनुमानगढ़ शहर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स को बैठे बैठाए बैंक खाते में 18 लाख रुपए डिपाजिट हो गए। शख्स ने भी बिना बताए पूरे पैसे उड़ा दिए लेकिन तभी बैंक से बुलावा आया तो उड़ गए। अब बैंक अधिकारियों में मचा हड़कंप।
मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए आज बड़ी खबर आई है। शिवराज कैबिनेट ने बुधवार को ‘मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना’ को मंजूरी दे दी है। योजना के मुताबिक युवाओं को काम सिखाया जाएगा ओर उसके बदले उन्हें गवर्नमेंट की तरफ से स्टाइपेंड मिलेगा।
बेरोजगार युवाओं को तीन महीने के क्रैश कोर्स में एटीएम को तोड़कर 15 मिनट में पैसे कैसे निकालने है, इसकी खास ट्रेनिंग दी जा रही थी। हैरान करनी वाली बात तो यह है कि इसके बाद उनको 15 दिन का लाइव डेमोस्ट्रेशन भी कराया जाता है।
यूपी के अलीगढ़ में बुजुर्ग माता पिता की निर्मम हत्या के मामले में आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने जमीन के चक्कर में पिता की हत्या की और इस बीच मां के नींद से जगने पर उसे भी मौत के घाट उतारा।