लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को संसद के मानसून सत्र के समापन पर मानसून सत्र की ऐतिहासिक उपलब्धियों का जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने कहा, सदन और उसके अध्यक्ष की गरिमा संसदीय प्रणाली में सबसे अहम पहलू है। सभी सदस्यों का यह कर्तव्य है कि वे इसके मूल्यों का सम्मान करें।