एक महिला को एक लड़के से शादी करना महंगा पड़ गया है। सोशल मीडिया पर उन्हें खूब निशाना बनाया जाता रहा है। हालांकि, दोनों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है और वे  बीते करीब छह साल से सुखी वैवाहिक जीवन जी रहे हैं।

नई दिल्ली। एक महिला के बेटे की करीब सात साल पहले मौत हो गई थी। लोग अंतिम संस्कार में गए थे। महिला भी वहां थी। अंतिम संस्कार में शामिल होने एक 17 साल का लड़का भी वहां आया था। महिला को लड़का पसंद आ गया और लड़के को यह महिला। दोनों की आंखें चार हुईं। प्यार के बाद दोनों ने शादी भी कर ली। इन दोनों को घर-परिवार और समाज ही नहीं दुनिया में ज्यादातर लोग बुरा-भला कहते हैं, मगर इससे इन्हें फर्क नहीं पड़ता। आज छह साल से दोनों शादीशुदा जीवन जी रहे हैं और बेहद खुश हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह कोई फिल्मी कहानी नहीं है बल्कि, हकीकत है। फिलहाल अब तक की जानकारी ने आपको हैरान जरूर किया होगा, मगर आगे जो हम बताने जा रहे हैं, वह आपको चौंका जरूर देगा। दरअसल महिला का नाम अल्मेडा है। वह अमरीका की रहने वाली है और उसकी उम्र इस समय 77 साल है। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा है, अल्मेडा की उम्र इस समय 77 साल है। रुकिए, क्लाइमेक्स अभी बाकी है। अल्मेडा ने जिस लड़के से शादी की, उसका नाम गैरी हार्डविक है और उसकी उम्र इस समय सिर्फ 23 साल है। 

View post on Instagram

कोई कुछ बोले-फर्क नहीं पड़ता
दोनों की उम्र के बीच इस 54 साल के फर्क को देखते हुए इन दोनों के घर-परिवार, नाते-रिश्तेदार और दोस्त-यार ही नहीं समाज तथा दुनियाभर में लोग इनकी बुराई कर रहे हैं। खासकर अल्मेडा को ज्यादा निशाना बनाया जाता है कि उसने एक लड़के का जीवन बर्बाद कर दिया। हालांकि, अल्मेडा और गैरी को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन उन्हें क्या कह रहा है। ये दोनों तो अपने प्यार की मस्ती में मस्त हैं और बीते छह साल से सुखी वैवाहिक जीवन जी रहे हैं। वहीं, आगे भी इससे भी अच्छी लाइफ जीने का उनका इरादा है। 

शादी के बाद अल्मेडा के घर में रहने लगा गैरी
मामला 2015 का है, जब अल्मेडा के बेटे की मौत हो गई थी। वह अंतिम संस्कार में शामिल होने गई थीं। इसमें गैरी हार्डविक नाम का लड़का भी शामिल हुआ। अल्मेडा और गैरी को यहीं पर प्यार हुआ और फिर 15 दिन बाद दोनों ने शादी कर ली थी। इसके बाद गैरी अल्मेडा के ही घर में रहने लगा। 

हटके में खबरें और भी हैं..

नौकरी दिलाने के नाम पर जमीन अपने नाम लिखवा लेते थे लालू? 

दुल्हन ने दूल्हे की जगह पुतले की शादी, वजह जानकर रह जाएंगे दंग, देखिए वायरल वीडियो

स्मार्ट सासू मां ने पूजा के लिए लगाया ऐसा जुगाड़, मॉडर्न बहू भी देखकर रह गई दंग

दूल्हा और दुल्हन ले रहे थे फेरे, तभी हुआ कुछ ऐसा कि लड़की बोली- मैं ससुराल नहीं जाऊंगी