युवती जब पार्ट टाइम जॉब के लिए होटल में इंटरव्यू देने पहुंची, तभी उसका सामना 55 साल के बॉस से हुआ। लड़की बॉस को अपना दिल हार बैठी और आज तीन साल बाद भी दोनों साथ में रह रहे हैं। 

नई दिल्ली। प्यार किस उम्र में किससे हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। 25 साल की युवती को 55 साल के अधेड़ के साथ भी प्यार हो सकता है। हालांकि, होना भी चाहिए। आखिरकार अधेड़ शख्स युवती का बॉस जो ठहरा। यह हैरान करने वाला मामला अमरीका का है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यहां 25 साल की एक युवती अभी कॉलेज में पढ़ रही है। पैसों के लिए पार्ट टाइम जॉब करने एक होटल में गई। यहां उसका इंटरव्यू जिस बॉस ने लिया, उनकी उम्र करीब 55 साल है। बॉस को देखकर लड़की पहली ही नजर में दिल हार गई। उसे प्यार हो गया था। बॉस को भी उससे प्यार हो गया। दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे और अब साथ में रह रहे हैं और अच्छी बात ये है कि उन्हें साथ रहते करीब तीन साल हो चुके हैं। 

इंटरव्यू फॉर्म भर ही रही थी कि किसी ने कंधे पर हाथ रखा पलटकर देखा तो..
दरअसल, लड़की का नाम सुजाना डियाज है और अमरीका के जैक्सन लेक क्षेत्र में रहती है। बात 2018 की है, जब वह पढ़ रही थी और पार्ट टाइम नौकरी खोज रही थी, जिससे खर्च चलाया जा सके। उसे एक एड दिखा, जिसमें होटल में कर्मचारियों की जरूरत थी। उसने एप्लाई किया और इंटरव्यू के लिए कॉल आ गई। तय समय पर होटल पहुंची और इंटरव्यू फॉर्म भर रही थी। तभी उसके पीछे से कंधे पर किसी ने हाथ रखा। 

पहली नजर के प्यार और उसके बाद सेलेक्शन, फिर डेट-डिनर 
सुजाना ने पलटकर देखा तो एक अधेड़ शख्स था। उनका नाम टोनी था और वह इस होटल के मैनेजर थे। उन्हें सुजाना का इंटरव्यू लेना था। दोनों की नजरें खास तरीके से मिलीं और यह पहली नजर का प्यार था। इसके बाद तो सुजाना का सेलेक्शन होना ही था और हुआ भी। फिर दोनों रोज मिलने लगे। एक दूसरे को डेट करने लगे, डिनर पर जाने लगे और वेकेशन पर भी। बाद में दोनों एक साथ रहने लगे और आज करीब तीन साल बाद भी दोनों साथ रह रहे हैं। 

हटके में खबरें और भी हैं..

15 दिन के कलेजे के टुकड़े को बेचकर एक मां ने खरीदा फ्रीज, कूलर, वाशिंग मशीन, टीवी और बाइक

सांड को पसंद नहीं आया सड़क पर खुलेआम लड़की का डांस करना, वायरल वीडियो में देखिए क्या किया उसके साथ

लेह के रेत में खड़ी यह SUV सोशल मीडिया पर आखिर क्यों हो गई वायरल?

कबाब ने ली मॉडल की जान, डॉक्टर बोले- सिर्फ 9 मिनट की देरी पड़ गई भारी