MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Viral
  • कहीं दिन में भी सुनाई देती हैं डरावनी आवाजें, कहीं सूर्यास्त के बाद रुकना वर्जित, ये हैं देश की वो 5 खौफनाक जगहें जहां आज भी जाने से डरते हैं लोग

कहीं दिन में भी सुनाई देती हैं डरावनी आवाजें, कहीं सूर्यास्त के बाद रुकना वर्जित, ये हैं देश की वो 5 खौफनाक जगहें जहां आज भी जाने से डरते हैं लोग

ट्रेंडिंग डेस्क. आज राष्ट्रीय पर्यटन दिवस (National Toursim Day 2023) है, देश में एक ओर जहां ऐसे-ऐसे खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं जो पूरी दुनिया में मशहूर हैं, तो वहीं दूसरी ओर कुछ ऐसी जगहें भी हैं, जिन्हें लोग भूतिया कहते हैं या वहां जाने से डरते हैं। 

2 Min read
Piyush Singh Rajput
Published : Jan 25 2023, 10:21 AM IST| Updated : Jan 25 2023, 12:32 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
भानगढ़ किला, राजस्थान
Image Credit : social

भानगढ़ किला, राजस्थान

राजस्थान में स्थित भानगढ़ किला सत्रहवीं शताब्दी में बनवाया गया था। इस किले को राजा मान सिंह के छोटे भाई राजा माधो सिंह ने बनवाया था। आज भारत की सबसे खौफनाक जगहों में इस किले का नाम आता है। कहा जाता है कि पुराने जमाने में एक तांत्रिक ने इस महल पर ऐसा काला जादू किया था कि यहां आत्माएं डेरा डालने लगी थीं। तब से भानगढ़ का किला भूतिया किला हो गया है। सूर्यास्त के बाद इस किले में लोगों का रहना वर्जित है, सूर्यास्त के बाद यहां पैरानॉर्मल एक्टिविटी होने का दावा किया जाता है।

25
जतिंगा घाटी, असम
Image Credit : social

जतिंगा घाटी, असम

असम की जतिंगा घाटी यूं तो बर्ड वॉचिंग के लिए काफी मशहूर है लेकिन हर सितंबर यहां रहस्यमयी घटनाएं होती हैं। सितंबर की अमावस्या पर यहां हजारों की तादाद में पक्षी एक ही स्थान पर आकर मर जाते हैं। इसी वजह से पर्यटक यहां आने से डरते हैं।
 

35
जीपी ब्लॉक, मेरठ
Image Credit : social

जीपी ब्लॉक, मेरठ

मेरठ में बना जीपी ब्लॉक भारत के सबसे खतरनाक भूत बंगलों में से एक है। दशकों से यहां इस बंगले के मालिक रहे दारोगा डिसूजा की आत्मा भटकने की बात कही जाती है। यहां रहने और काम करने वाले लोगों ने यहां आत्माएं देखने का दावा किया है, जिसके बाद से इस भूत बंगले के आसपास लोग दिन में भी नहीं भटकते। इस बंगले के मालिक की मौत एक दुर्घटना में हो गई थी।
 

45
अग्रसेन बावली, दिल्ली
Image Credit : social

अग्रसेन बावली, दिल्ली

दिल्ली स्थित अग्रसेन बावली भी काफी रहस्यमयी और डरावनी है। वैसे तो लोग यहां घूमने जाते हैं पर जब यहां बरसात का पानी काला पड़ जाता है तो यहां अजीब चीजें महसूस की जाती हैं। कहा जाता है कि बावली का काला पानी लोगों में नेगेटिविटी भर देता है और अपने अंदर कूदने के लिए सम्मोहित करता है।

 

55
मालचा महल, दिल्ली
Image Credit : social

मालचा महल, दिल्ली

मालचा महल दिल्ली की सबसे भूतिया जगहों में से एक है। इस किले का इतिहास करीब 700 साल पुराना बताया जाता है। यूं तो इस किले को फिरोजशाह तुगलक ने बनवाया था पर कुछ समय बाद यहां अवध के नवाब वाजिद अली की परपोती बेगम विलायत महल अपने बेटे साइरस राजा महल और अपनी बेटी शकीना महल के साथ रहने लगी थी। बेटे साइरस की मौत के बाद यहां अजीब चीजों होने लगी थीं। आज भी जंगलों के बीच बने इस महल के आसपास से निकलने वालों को अजीब चीजों सुनाई देती हैं।

यह भी देखें :  National Toursim Day 2023 : हनीमून कपल्स हों या सोलो ट्रेवलर, जन्नत से कम नहीं हैं केरल की ये 5 ट्रेवल डेस्टिनेशन

अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल के लिए यहां क्लिक करें…

About the Author

PS
Piyush Singh Rajput

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved