एक शख्स की पत्नी की मौत हो जाती है, मगर वह करीब 21 साल तक उसका अंतिम संस्कार नहीं करता। उसे लगता है पत्नी जिंदा है और वह रोज उससे बात करता है। एक दिन उसे अहसास होता है कि अगर वह मर गया तो पत्नी के मृत शरीर का अंतिम संस्कार कैसे होगा।

नई दिल्ली। थाईलैंड में 72 साल के एक बुजुर्ग ने हाल ही में अपनी पत्नी का अंतिम संस्कार किया। हालांकि, यह जानकर आप चौंक जाएंगे कि उनकी पत्नी का देहांत करीब 21 साल पहले हो गया था और वे उनके मृत शरीर से अपने घर में रह रहे थे। इस बुजुर्ग शख्स का नाम चर्न जनवात्कल है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चर्न की पत्नी का अंतिम संस्कार बीते 30 अप्रैल को स्थानीय प्रशासन की मदद से हुआ है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अंतिम संस्कार की प्रक्रिया से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर शेयर किया गया है। वीडियाे में देखा जा सकता है कि थाईलैंड के बंग खेन जिले में चर्न अपनी पत्नी के ताबूत को घर के बाहर ले जाने में मदद कर रहे हैं। उन्होंने अपनी पत्नी के मृत शरीर को जहां वे सोते थे, उसके बगल के कमरे में रखा हुआ था। वह उनसे अक्सर ऐसे बात करते थे, जैस वह अब भी जीवित हैं। 

मैं वादा करता हूं हमारा यह अलगाव ज्यादा लंबा नहीं होगा 
जब कर्मचारी चर्न की मृत पत्नी के ताबूत को ले जा रहे थे तब चर्न बोल रहे थे- हम बस कम समय के लिए बिछड़ रहे हैं। मैं वादा करता हूं कि यह बहुत लंबा नहीं होगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कर्मचारियों ने जिस कमरे से ताबूत निकाला वहां चारों ओर गंदगी थी। प्लास्टिक की थैलियां भरी पड़ी थीं। जब ताबूत लगभग सड़ गया थाा। वहीं, अधिकारियों ने कहा इस मामले में चर्न जनवात्कल के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी। उन्होंने खुद इस मामले में आकर अधिकारियों को बताया कि अब उनकी पत्नी का अंतिम संस्कार कर दिया जाए। चर्न के पत्नी की मौत वर्ष 2001 में पुरानी बीमारी से मौत हो गई थी।

अगर मेरी मौत हो गई तो पत्नी का अंतिम संस्कार कैसे होगा 
इससे पहले, चर्न बाइक दुर्घटना में घायल हो गए थे, तब इलाज के लिए एक डॉक्टर उनके घर जाता था, लेकिन उसने बताया कि कभी उनके घर में ताबूत नहीं दिखा या फिर वह देख नहीं सका। हालांकि, चर्न ने अपनी पत्नी की मौत की जानकारी देने और अंतिम संस्कार कराने के लिए अधिकारियों से खुद संपर्क किया। उन्हें लगता था कि अब अगर वे मर गए तो उनकी मृत पत्नी का अंतिम संस्कार नहीं हो पाएगा। 

घर में कई साल से बिजली नहीं थी, आर्थिक हालत बेहद खराब 
हालांकि, फिलहाल चर्न सुरक्षित हैं। वह पढ़ने-लिखने में काफी तेज थे और कई डिग्री हासिल की थी। उनके घरर में बीते कई साल से बिजली नहीं थी। बताया गया कि उनकी आर्थिक स्थिति खराब है। चर्न ने बताया कि वे अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ रहते थे। पत्नी की मौत के बाद बेटों ने अलग रहने का फैसला किया। वे घर में मां का शव रखे जाने से सहज महसूस नहीं कर रहे थे। चर्न ने रॉयल थाई सेना में चिकित्सीय कर्मी के तौर पर काम किया था। वहीं, उनकी पत्नी भी स्वास्थ्य मंत्रालय में काम करती थीं।