इसी अकाउंट से पहले भी बच्चे को मुर्गियों और चूजों के साथ खेलते हुए कई वीडियो शेयर किए गए हैं।

बच्चों के वीडियो देखना किसे पसंद नहीं होता? हर दिन न जाने कितने ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, जिनमें बच्चों की क्यूट हरकतें देखने को मिलती हैं। इनमें से कई वीडियो तो लाखों-करोड़ों व्यूज बटोर लेते हैं। कई माता-पिता तो अपने बच्चों के वीडियो शेयर करने के लिए ही सोशल मीडिया पेज बना लेते हैं. 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों फिर से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्ची अपने पालतू चूजों के साथ खेलती नजर आ रही है। इस वीडियो को अब तक 93 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। यह वीडियो भले ही दो महीने पहले शेयर किया गया था, लेकिन इस पर आज भी लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। mamasoli_go नाम के यूजर ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। 

वीडियो की शुरुआत में बच्ची अपने गाउन की जेब में दो चूजों को रखे हुए दिखाई देती है। वह उन्हें प्यार से सहला रही होती है। फिर वह उनमें से एक चूजे को उठाकर अपने हाथ में ले लेती है और उसे एक टोकरी में रख देती है। इसके बाद वह फिर से बाकी चूजों के साथ खेलने लगती है। बच्ची की यह क्यूट हरकत लोगों को बहुत पसंद आ रही है।

View post on Instagram

इसी अकाउंट से पहले भी बच्चे को मुर्गियों और चूजों के साथ खेलते हुए कई वीडियो शेयर किए गए हैं। एक वीडियो में तो बच्ची एक बड़ी मुर्गी को गले लगाए हुए भी दिखाई दे रही है। बच्ची के वीडियो को लोग काफी पसंद करते हैं। इस वीडियो पर आए कमेंट्स को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोगों को यह वीडियो कितना पसंद आ रहा है.