माता-पिता और बच्चों के बीच का रिश्ता बहुत ही प्यारा होता है। माता-पिता के लिए बच्चे भले ही कितने बड़े हो जाएं लेकिन तो वो उनके लिए बच्चा ही रहेगा। इस रिश्ते की मिठास यही है कि इसमें कभी प्यार के लिए कभी कोई स्वार्थ नहीं होता है।

माता-पिता और बच्चों के बीच का रिश्ता बहुत ही प्यारा होता है। माता-पिता के लिए बच्चे भले ही कितने बड़े हो जाएं लेकिन तो वो उनके लिए बच्चा ही रहेगा। इस रिश्ते की मिठास यही है कि इसमें कभी प्यार के लिए कभी कोई स्वार्थ नहीं होता है। पैरेंट्स अपने बच्चों की खुशी को पूरा करने के लिए क्या से क्या नहीं करते हैं। वहीं, दुनिया में आज भी कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो अपने माता-पिता के लिए अपनी जान तक न्यौछावर कर देते हैं। ऐसे में एक 65 साल के बुजुर्ग की मां के साथ इमोशनल फोटो वायरल हो रही है। जिसे देखने के बाद आपका भी दिल पिघल जाएगा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कोलकाता में रहने वाले शख्स ने शेयर की है फोटो 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही मां-बेटे की फोटो को कोलकाता में रहने वाले शख्स ने शेयर की है। उस फोटो में साफतौर से देखा जा सकता है कि एक 65 साल का बुजुर्ग जमीन पर बैठा है और अपनी 90 साल की बुजुर्ग मां के पैरों का नाखून काट रहा है। 

"ভালোবাসা" বরাবরই দেরি করে ঘুম থেকে ওঠার অভ্যেস আমার। সকালবেলা ঘুম ঘুম চোখে দেখলাম একজন 65 বছরের ভদ্রলোক একজন 98 বছরের...

Posted by Abhraneel Malakar on Thursday, April 1, 2021

इमोशनल है फोटो के साथ लिखा कैप्शन 

सोशल मीडिया पर शेयर की गई फोटो में बंगाली भाषा में कैप्शन लिखा गया है, जिसे हिंदी में अनुवाद किया गया है। पोस्ट में लिखा है, 'प्यार' देर से जागने की आदत है मेरी हमेशा। सुबह-सुबह एक 65 साल के शख्स को 98 साल की औरत के पैर के नाखून काटते देखा, सज्जन मेरे पिता और बूढ़ी महिला मेरी दादी हैं। नहीं, इस प्यार के लिए किसी व्यक्ति का मातृ दिवस नहीं चाहिए। इस तरह हर बच्चे को मां का प्यार लौटा देना चाहिए। आखिरी जन्म में साथ खड़े होकर सफर के हमसफर बन जाए। मैं टाइमलाइन पर तस्वीर शेयर करने से खुद को रोक नहीं पाया।'

सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करने के बाद ये काफी वायरल हो गई। इस पर ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। फोटो पर अबतक ढाई हजार से ज्यादा रिएक्शन और लगभग 300 कमेंट्स आ चुके हैं।