हर महीने एक खास समय पर समुद्र की लहरें एक निश्चित समय के लिए काफी तेज हो जाती हैं। खासतौर पर पूर्णिमा के दिन चंद्रमा का अत्यधिक प्रभाव समुद्र पर पड़ता है।

ट्रेंडिंग डेस्क. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया जिसमें बीच पर पार्टी कर रहे कुछ लोग अचानक समुद्र की लहरों की चपेट में आ जाते हैं। समुद्र में आने वाली इन लहरों की तीव्रता को हाई टाइड या लो टाइड कहा जाता है। समुद्र में ज्यादातर हाई व लो टाइड चांद के गुरुत्वाकर्षण (Moon's Gravitational force) की वजह से आते हैं। इसे लेकर AI एक्सपर्ट, लेखक व शोधकर्ता पास्कल बोर्नेट ने एक वीडियो शेयर किया, जिससे लोग चंद्रमा के गुरुत्वाकर्षण के असर को आसानी से समझ सकें।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एनिमेटेड वीडियो से समझाया असर

पास्कल ने हाल ही में ट्विटर पर ये एनिमेटेड वीडियो शेयर किया, जिसमें चंद्रमा को पृथ्वी की परिक्रमा करते हुए दिखाया गया, जिसके साथ-साथ एनिमेशन के माध्यम से समुद्र पर पड़ने वाला असर भी बखूबी पेश किया गया। हिंदी में हाई टाइड व लो टाइड को ज्वार भाटा कहा जाता है। जब चंद्रमा की वजह से बड़ी समुद्री लहरें पैदा होती हैं तो इसे ज्वार कहा जाता है और जब ये लहरें काफी छोटी पड़ जाती हैं तो इसे भाटा कहा जाता है। 

पूर्णिमा के दिन सबसे ज्यादा उठती हैं लहरें

हर महीने एक खास समय पर समुद्र की लहरें एक निश्चित समय के लिए काफी तेज हो जाती हैं। खासतौर पर पूर्णिमा के दिन चंद्रमा का अत्यधिक प्रभाव समुद्र पर पड़ता है। इस दौरान चंद्रमा का जो हिस्सा पृथ्वी के सबसे करीब होता है वहां सबसे ज्यादा हाई टाइड आता है। पास्कल ने एनिमेटेड वीडियो से यही समझाने की कोशिश की जिसे लोगों ने काफी सराहा।

Scroll to load tweet…

क्या चंद्रमा का मनुष्य पर भी प्रभाव पड़ता है?

वायरल वीडियो पर कई यूजर्स ने पास्कल से पूछा कि जब चंद्रमा के गुरुत्वाकर्षण का प्रभाव पृथ्वी व समुद्र पर पड़ता है तो क्या मानव शरीर पर भी इसका असर होता है? क्योंकि मानव शरीर में भी ज्यादातर पानी ही होता है? इसपर एक एक्सपर्ट ने कहा कि निश्चित तौर पर इसका असर इंसानों पर भी पड़ता है। बता दें कि हिंदू ज्योतिषशास्त्र में हजारों सालों पहले से इस बात का उल्लेख मिलता है कि चंद्रमा का सीधा असर हमारे मन पर पड़ता है। ऐसे में पूर्णिमा व अमावस्या के दौरान मनुष्य के मन पर सबसे ज्यादा असर देखने को मिलता है।

यह भी पढ़ें : समुद्र किनारे पार्टी में मस्त थे लोग, सोचा नहीं होगा कि कुछ ही सेकंड में ऐसा भी हो सकता है

ऐसे ही रोचक आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें…