- Home
- Viral
- दुनिया की सबसे बड़ी और खतरनाक हीरे की खदान जिसे करना पड़ा था बंद, यहां होती थीं रहस्यमयी घटनाएं
दुनिया की सबसे बड़ी और खतरनाक हीरे की खदान जिसे करना पड़ा था बंद, यहां होती थीं रहस्यमयी घटनाएं
पूरी दुनिया रहस्यों से भरी हुई हैं, कहते हैं कि इस धरती से जुड़े इतने रहस्य हैं जिन्हें जानने के लिए सात जन्म भी कम पड़ जाएं। आज हम बात कर रहे हैं दुनिया की सबसे बड़ी हीरे की खदान जो सबसे खतरनाक और रहस्यमयी भी मानी जाती है।

इस रहस्यमयी खदान का नाम है 'मिरनी माइन'। साइबेरिया में स्थित ये माइन दुनिया की सबसे बड़ी हीरे की खदान मानी जाती है। इस खदान से भारी मात्रा में हीरे निकलते रहे हैं। ये 3900 फीट चौड़ी और लगभग 1700 फीट गहरी है।
इस खदान को दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मानव निर्मित गड्ढा भी कहा जाता है। 1955 को रूसी वैज्ञानिकों ने इसे खोजा था।
इस खदान के शुरू होने से रूस हीरे का सबसे ज्यादा उत्पादन करने वाला दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश बन गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस खदान से हर साल 10 मिलियन यानी एक करोड़ कैरेट तक का हीरा निकाला गया।
शुरुआत में इसके विकास कार्य के दौरान अजीबोगरीब घटनाएं घटती थीं। यहां काम करने वाली सभी मशीनें एकसाथ खराब हो जाती थीं। कई लोग इसके पीछे ठंड को वजह मानते थे। पर कई लोगों का कहना है कि यहां कुछ शक्तियां भी मौजूद हैं।
कुछ सालों बाद खदान के ऊपर से गुजरने वाले हेलिकॉप्टर भी क्रेश हो गए। बाद में शोधकर्ताओं ने बताया कि ये इतनी विशाल है कि इसके ऊपर से गुजरने वाले हेलिकॉप्टर हवा के दबाव के कारण इसमें समा जाते हैं। इसके बाद से इसके ऊपर से हेलीकॉप्टर्स के गुजरने पर पाबंदी लगा दी गई। साल 2011 में इस खदान को पूरी तरह बंद कर दिया गया।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News