शादी वाले दिन दूल्हा और दुल्हन को जब पता चला कि उनके समारोह में परफॉर्म करने आए एक गायक का आज जन्मदिन है, तो उन्होंने तुरंत प्लानिंग की और अपनी शादी के साथ-साथ उस गायक का जन्मदिन भी यादगार बनाने का इंतजाम कर लिया। 

ट्रेंडिंग डेस्क। हर किसी के लिए उसकी शादी का दिन खास होता है। यह उसकी जिंदगी के सबसे यादगार दिनों में से एक होता है, जिसके सपने वह जवां होने के बाद देखने लगता है। दूल्हा-दुल्हन के परिवार ही नहीं, खुद इस नव युगल दंपति के लिए भी यह दिन बेहद व्यस्त कार्यक्रम वाला होता है। ऐसे में वे खुद को छोड़कर किसी आम शख्स के लिए समय निकालें, तो यह बड़ी होती है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन शादी में आए गायक के लिए खुद केक लेकर जा रहे और उसकी खुशी में शामिल हो रहे हैं। दरअसल, शादी वाले दिन दूल्हा और दुल्हन को अपने व्यस्त दिनचर्या के बीच पता चला कि आज उनके समारोह में परफॉर्म करने आए एक गायक का जन्मदिन है। बस, फिर क्या था। इस नव युगल दंपति ने तुरंत प्लानिंग बना ली और ऐसा कुछ किया, जिससे उनकी शादी के साथ-साथ इस गायक का जन्मदिन भी यादगार बन गया। 

View post on Instagram

इसका एक खूबसूरत वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन इस गायक के साथ बड़े ही सम्मानभाव से उसका जन्मदिन मना रहे। इस वीडियो को लाखों बार देखा गया है, जबकि चार लाख 61 हजार से अधिक लोगों ने इसे पसंद किया है। सैंकड़ों यूजर ने इस पर दिलचस्प कमेंट किए हैं और दूल्हा और दुल्हन के इस अच्छे व्यवहार की तारीफ की है। 

दूल्हा और दुल्हन की तारीफ करते नहीं थक रहे यूजर्स 
कमेंट बॉक्स में एक यूजर ने लिखा, ओह माई गॉड यह कमाल है। वहीं एक यूजर ने लिखा, इस जोड़े ने सुदर सा केक बनवाया है। उसका जन्मदिन काफी अच्छा मना। बहुत से मेहमान भी जुट गए। एक यूजर, जो शायद दूल्हा और दुल्हन को जानता है, ने लिखा, यह बहुत सुंदर है। डेरेक और ऐलेक्सिस सबसे अच्छे हैं। मैं खुद उस शादी में मुख्य गायक था, मगर मुझे कोरोना संक्रमण हुआ था, जिसकी वजह से मैं उसमें शामिल नहीं हो सका। लेकिन मुझे खुशी है कि आपने इतना सुंदर आयोजन किया। गायक जोसेफ ने अच्छा परफॉरमेंस दिया और बाद में उसका जन्मदिन भी मन गया। 

हटके में खबरें और भी हैं..

ट्रक में भरी शराब सड़क पर गिर गई, देखिए लोगों ने पलभर में किया कुछ ऐसा...

ललित मोदी ने 11 साल पहले कराया था सुष्मिता सेन का ये बड़ा काम, तब से दोनों के बीच पक रही खिचड़ी!

बच्ची के संस्कार का वीडियो वायरल, स्मृति ईरानी से लेकर कई बड़ी शख्सियत ने की तारीफ