क्लिप में दिख रहा है कि एक आदमी को पुलाव की प्लेट पर कुछ चॉकलेट सॉस डाल रहा है। वह खाने से पहले उसे अच्छी तरह से मिलाता है।

नई दिल्ली. खाने के शौकीन लोग हमेशा कुछ न कुछ नया ट्राई करते हैं। इंटरनेट कई ऐसे वीडियो भी मिल जाएंगे, जहां लोगों ने कुछ नई डिश तैयार की। उसे बनाने के तरीके भी बताए जाते हैं। नए साल कुछ स्वादिष्ट खाने के लिए लोग इंटरनेट की दुनिया में जरूर सर्च करते हैं। पहले भी आपने चॉकलेट मैगी, ओरियो पकौड़े और कई अजीबोगरीब चीजों के बारे में सुना होगा। अब आपको चॉकलेट पुलाव के बारे में बताते हैं। इस नई डिश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

स्पून ऑफ मुंबई ने वीडियो पोस्ट किया है
स्पून ऑफ मुंबई ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो ने नेटिजन्स को यक करने पर मजबूर कर दिया। क्लिप में दिख रहा है कि एक आदमी को पुलाव की प्लेट पर कुछ चॉकलेट सॉस डाल रहा है। वह खाने से पहले उसे अच्छी तरह से मिलाता है। शुक्र है कि वीडियो में कैफे या रेस्तरां के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। अजीब फ्यूजन वाले इस डिश को खाने के बाद व्यक्ति की अजीब सी हालत होती है। वह तुरंत टेबल से उठता है और पकवान को आजमाने के अपने फैसले पर पछताता है।

वीडियो क्लिप को 273k से अधिक बार देखा जा चुका है और नेटिजन्स से कई प्रतिक्रियाएं मिली हैं। हम जानते हैं कि इससे कुछ दिनों पहले ही रूह अफजा चाय का वीडियो वायरल हुआ था। लेकिन इस वीडियो ने अलग डिश ट्राइ करने वालों को और भी बुरा फील कराया। हालांकि कुछ को यह समझ में नहीं आया कि कोई पुलाव के साथ चॉकलेट क्यों मिलाएगा। एक व्यक्ति ने तो कमेंट बॉक्स में घृणा करने वाला इमोजी शेयर कर गुस्सा जाहिर किया।

View post on Instagram

ये भी पढ़ें..

क्रिसमस की तैयारी कर रहा था बच्चा, तभी कुत्ते ने किया ऐसा हमला- बच्चे की हो गई मौत

होंठ 3 गुना ज्यादा बड़े होने पर डर गई लड़की, जानें क्यों कहा- मैंने अब तक का सबसे बुरा काम किया

महिला को ऑनलाइन देख लोग खा जाते हैं धोखा, फिर ब्यूटी टिप्स मांगते हुए पूछते हैं खास सवाल

14 सेकंड के वीडियो में दिखी खतरनाक आंधी, टीन की छत हवा में उड़ती हुई आई नजर