क्लिप में महिला को एक कोठरी के आकार के प्लास्टिक बुलबुले के अंदर बैठे और खाना खाते हुए देखा जा सकता है।

न्यूयॉर्क. कोरोना महामारी में संक्रमण से बचने के लिए कई तरीके बताए गए हैं। फिर भी जो संक्रमित हो जा रहे हैं वे आइसोलेशन में चले जाते हैं। यानी लोगों से उनका मिलना जुलना बंद कर दिया जाता है। बबल सूट भी कुछ ऐसा ही है। एक महिला ने बबल सूट में रहते हुए क्रिसमस सेलिब्रेट किया। क्रिस्टा लॉरॉक का एक वीडियो वायरल हो रहा है। टिकटॉक पर शेयर किए गए वीडियो में उन्होंने बताया कि वे कोरोना से संक्रमित हैं। इसके बाद भी क्रिसमस में बहन से मिलने के लिए उन्होंने कैसे व्यवस्था की।

क्रिसमस से पहले हुई थी संक्रमित

कोरोना महामारी में लोग छुट्टिया कम ही ले रहे हैं। इतना ही नहीं कोविड की वजह से कई परिवारों में सेलिब्रेशन भी कम या बैन ही कर दिया है। हालांकि ये देखा गया है कि कुछ लोग अपने संक्रमित परिवार के सदस्यों के साथ जश्न मनाने के लिए नए-नए तरीके लेकर आ रहे हैं। उदाहरण के लिए लॉन्ग आइलैंड के एक परिवार ने अपने परिवार के एक कोविड संक्रमित को क्रिसमस डिनर में शामिल होने में मदद की। दरअसल, क्रिसमस से कुछ दिन पहले क्रिस्टा लॉरॉक संक्रमित पाई गईं। क्रिस्टा का एक वीडियो दिखाता है कि कैसे परिवार ने क्रिस्टा की बहन को क्रिसमस डिनर में शामिल करने की व्यवस्था की।

क्लिप में महिला को एक कोठरी के आकार के प्लास्टिक बुलबुले के अंदर बैठे और खाना खाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को नेटिजन्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। जबकि कुछ ने लिखा कि कैसे सूट संक्रमण से बचने का सही तरीका नहीं है। एक यूजर ने लिखा, इतना प्यारा पारिवारिक पल।

YouTube video player

ये भी पढ़ें..

क्रिसमस की तैयारी कर रहा था बच्चा, तभी कुत्ते ने किया ऐसा हमला- बच्चे की हो गई मौत

होंठ 3 गुना ज्यादा बड़े होने पर डर गई लड़की, जानें क्यों कहा- मैंने अब तक का सबसे बुरा काम किया

महिला को ऑनलाइन देख लोग खा जाते हैं धोखा, फिर ब्यूटी टिप्स मांगते हुए पूछते हैं खास सवाल

14 सेकंड के वीडियो में दिखी खतरनाक आंधी, टीन की छत हवा में उड़ती हुई आई नजर