दिवाली (Diwali 2021) दिन लोग अपने घरों में दीपक जलाते हैं और मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं। दीये की रोशनी, लाइटों की जगमगाहट से हर तरफ रोशनी ही रोशनी दिखाई दे रही है। 

ट्रेंडिंग डेस्क. देशभर में गुरुवार को दिवाली (Diwali 2021) का पर्व पूरे धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस दिन लोग अपने घरों में दीपक जलाते हैं और मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं। दीये की रोशनी, लाइटों की जगमगाहट से हर तरफ रोशनी ही रोशनी दिखाई दे रही है। पटाखे जलाने के बाद लोग अपने-अपने घरों में सोने चले जाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिवाली के रात को सोने से पहले क्या करना चाहिए। हम आपको दिवाली से जुड़े कुछ रोचक बातें बता रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुराणों में भी है इसका जिक्र
दिवाली के पर्व का वर्णन पुराण और इतिहास में भी मिलता है। दिवाली शब्द संस्कृत के दो शब्द दीप यानि दिया और आवली यानि पंक्ति से मिलकर बना है। जिसका एक अर्थ ये भी है कि एक श्रृंखला में रखे हुए दीपक। स्कन्द पुराण में दीपक को सूर्य की रोशनी का प्रतिनिधित्व करने वाला माना गया है। दिवाली के पर्व को यम और नचिकेता की कथा से भी जोड़कर देखा जाता है। दिवाली को रोशनी का पर्व भी कहा जाता है। 

क्यों जलाते हैं पटाखे
इस दिन पटाखे चलाने की भी परंपरा है। इसके पीछे माना जाता है कि भगवान राम कार्तिक मास की अमावस्या की तिथि को अहंकारी और लंकापति रावण का वध कर अयोध्या लौटे थे। इस खुशी में अयोध्यावासियों ने घी के दीपक जलाकर भगवान राम का स्वागत किया था। दिवाली पर आतिशबाजी यानि पटाखे चलाने की परंपरा अधिक पुरानी नहीं है। दिवाली पर दीपक जलाने की ही परंपरा थी। खुशी के मौके पर रोशनी और पटाखे फोड़े जानें की बात कही जाती है।

माता लक्ष्मी की पूजा-आरती करें
शाम को नए वस्त्र पहनकर शुभ मुहूर्त में माता लक्ष्मी की पूजा और आरती करें। माता लक्ष्मी को सभी तरह के भोग लगाएं और फिर सभी घर के सदस्य प्रसाद ग्रहण करें। यदि आप पूजा में जितनी देर करेंगे उतना कम लुफ्त उठा पाएंगे लोगों से मिलने और पटाखे छोड़ने में, तो बेहतर होगा कि आप शाम को जो सबसे पहला मुहूर्त हो उसी में लक्ष्मीजी की पूजा अच्छे से कर लें।

सोने से पहले क्या करें
दीपावली के दिन रात में सोने के पूर्व बच गए पटाखों को सुरक्षित स्थान पर रखें। माता लक्ष्मी के समक्ष एक ऐसा दीपक जलाकर रखें जो रातभर जलता रहे। घर का यदि कचरा हो गया हो तो उसे घर के किसी एक कोने में एकत्रित कर दें। घर के बाहर कचरा नहीं करें।

इसे भी पढ़ें- 
Diwali 2021: कहीं होती है गाय की पूजा तो कहीं रामलीला, भारत के अलावा इन देशों में मनाई जाती है दिवाली

Diwali 2021: 20रु. वाली ब्रेड से बनाएं मार्केट में 800 रुपये में मिलने वाला शाही टुकड़ा