असम के बरपेटा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कुछ मछुआरे बेकी नदी में जाल डालकर मछली पकड़ने गए थे। उनके जाल में ऐसी चीज फंसी, जिसे देखकर पुलिस भी सोच में पड़ गई। 

नई दिल्ली। कुछ मछुआरे मछली पकड़ने के लिए नदी गए थे। वहां जाल डाला, जब खींचने की बारी तो जाल टस से मस नहीं हो रहा था। कई लोगों ने जोर लगाकर खींचा तो बड़ी मुश्किल से खिसका। सभी हैरान थे कि ऐसी कौन सी चीज फंसी है, जिसे जाल खिंच नहीं पा रहा है। काफी मशक्कत के बाद जाल बाहर आया, मगर फंटा हुआ। कुछ मछुआरे अंदर पानी में जाकर देखे तो वहां एक बाइक थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नदी में बाइक देख सबके हाथ-पैर फूल गए। तुंरत पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस आई तो बाइक देख वह भी चौंक गई। अब सब यही सोच रहे हैं कि नदी में बाइक कैसे पहुंच गई। क्या यह दुर्घटना है या फिर साजिश। हालांकि, पुलिस जांच में जुट गई है। 

मामला बेकी नदी का, मछुआरों ने देखा नदी में बाइक है
यह हैरान करने वाला मामला असम के बरपेटा जिले का है। यहां कलगछिया क्षेत्र में बेकी नदी बहती है। इसी नदी में मछली पकड़ने के लिए मछुआरों का एक समूह गया हुआ था। जाल डालने के थोड़ी देर बाद जब जाल वापस खींचा गया तो वह बहुत भारी हो चुका था। उन्हें लगा कि कोई बड़ी मछली फंसी है। कुछ और मछुआरों ने जाल खींचने में मदद की, मगर जाल फट गया। इसके बाद कुछ मछुआरे नदी में गए, तो देखा वहां एक बाइक है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। 

नंबर के आधार पर बाइक के मालिक तक पहुंचने की कोशिश 
मछुआरों की मदद से पुलिस ने बाइक को बाहर निकलवाया। यह लाल रंग हीरो ग्लैमर बाइक थी। पुलिस यह सोचकर हैरान है कि नदी में बाइक कैसे पहुंची। इसके अलावा, वह नदी में गोताखोरों की मदद से और भी तलाशी ली जा रही है। पुलिस इस प्वाइंट पर भी काम कर रही है कि कहीं कोई बाइक समेत नदी में तो नहीं गिर गया। बहरहाल, बाइक पर लिखे नंबर के आधार पर इसके असली मालिक तक पहुंचने की कवायद की जा रही है। 

हटके में खबरें और भी हैं..

25 साल की युवती ने बुजुर्ग के सामने उतारे कपड़े, पूछा- मैं कैसी लग रही हूं, और फिर...

यहां बचपन में ही बाप से कराई जाती है बेटी की शादी, जिन्हें समझती हैं पिता, वो असल में होता है पति

इस युवक की हैं 9 खूबसूरत बीवियां, सबके बच्चों का बनेगा बाप, मगर पहला किससे होगा इसके लिए बनाया खास नियम