भारत में जुगाड़ के अनोखे तरीके सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हाल ही में एक शख्स ने मच्छर मारने वाली बैट से गैस चूल्हा जलाकर सबको हैरान कर दिया। जानिए ऐसे देसी जुगाड़ के बारे में, जो हंसी के साथ-साथ सुरक्षा पर भी सवाल उठाते हैं।

भारत में हर चीज का जुगाड़ पॉसिबल है। पैसे बचाने की बात हो या फिर टाइम की कुछ ना कुछ अनोखा देखने को मिल ही जाता है। सोशल मीडिया पर ऐसे कई पोस्ट वायरल भी होते रहते हैं। जो दिमाग का दही कर देते हैं और समझ नहीं आता है आखिर ये कैसे हो सकता है। वैसे आपने भी एक से बढ़कर एक वीडियो देखे होंगे लेकिन इन दिनों ऐसे वीडियो ने धूम मचाई जिसे देख हंसी तो आ रही है पर सुरक्षा पर भी सवाल खड़ा हो रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हर घर में गैस होती है और उसे जलाने के लिए माचिस और लाइटर का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन इस वीडियो में ऐसी चीज का यूज किया गया है। जिसके बारे में शायद ही किसी ने कभी सोचा होगा। सबसे पहले ये वीडियो देखें-

View post on Instagram

मच्छर मारने वाले बैट आया काम

वीडियो में देखा जा सकता है। जब गैस जलाने के लिए शख्स के पास कुछ नहीं बचा तो उसने मॉस्किटो बैट का सहारा ले लिया। बैट से चिंगारी निकलते ही गैस जल गई। ये जुगाड़ शायद ही किसी ने सोचा होगा। हालांकि ये वीडियो कब और कहां का है। ये कोई जानता इसे सोशल मीडिया पर raxarmy07 हैंडल द्वारा शेयर किया गया है।

नेटिजन्स ने दिया रिएक्शन

वीडियो पर अभी हजारों लाइक्स और मिलियन व्यूज आ चुके हैं। जबकि लोग भी एक से बढ़कर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा- ऐसे आइडिया इंडिया के बाहर तो नहीं जाना चाहिए। एक ने दावा किया ये कोई बैचलर का घर है। जहां गैस जलाने के लिए माचिस तक नहीं है। अन्य लिखते हैं- भाई ने फिजिक्स में पीएचडी से भी आगे की पढ़ाई कर रखी है। हालांकि ये वीडियो भले लोगों को हंसा रहो पर ये सुरक्षा पर सवाल भी खड़ा करता है। इस तरह गैस के साथ खिलवाड़ करना किसी हादसे का सबब भी बना सकता है। फिलहाल इस बारे में आपके क्या कहना है, कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।