भविष्य में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन कैसा दिखेगा, इसकी एक झलक हाल ही में सामने आई है। रेल मंत्रालय ने ट्विटर हैंडल पर इसकी तस्वीर शेयर की है, जिसमें यह किसी अजूबे से कम नजर नहीं आ रहा। 

नई दिल्ली। रेल मंत्रालय रेलवे में तमाम बदलाव कर रहा है। ज्यादातर नई ट्रेन, नई व्यवस्थाएं और नए लुक वाले रेलवे स्टेशन यानी बहुत सी चीजें बदली जा रही हैं। अब इसी क्रम में देश की राजधानी दिल्ली में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का लुक भी बदलने वाला है। जल्द ही इस पर काम शुरू हो जाएगा और जब यह बनकर तैयार होगा, तो किसी अजूबे से कम नहीं दिखेगा। साथ ही, यह इतना भव्य और शानदार होगा कि किसी बड़े मॉल या एयरपोर्ट को टक्कर देता दिखेगा। आपको जो अहसास होगा, वो बिल्कुल इंडिया वाला नहीं होगा बल्कि, दुबई और अमरीका वाला होगा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रेलवे मंत्रालय ने हाल ही में इसकी ग्रॉफिक्स फोटो माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर अपने आधिकारिक अकाउंट हैंडल से पोस्ट की है। इसमें यह जब वास्तव में बनकर तैयार होगा तो कितना शानदार दिखेगा। तमाम अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होने वाले इस नए रेलवे स्टेशन का लुक किसी मॉल या दुबई और अमरीका जैसे वर्ल्ड क्लास एयरपोट सा दिख रहा है। 

रेल मंत्रालय ने ट्वीट के जरिए बताया है कि जल्द ही नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का भी कायाकल्प होगा। देश की राजधानी में स्थित इस रेलवे स्टेशन के री-डेवलपमेंट यानी पुनर्विकास के दौरान यहां हर अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी और परिवहन के नए तरीके शुरू होंगे। वैसे, रेल मंत्रालय ने इससे अधिक इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया है। इस बात का उल्लेख भी नहीं किया है कि कब से काम शुरू होगा और कौन-कौन सी सुविधाएं इस रेलवे स्टेशन पर दी जाएंगी। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन देश का सबसे बड़ा स्टेशन है और यह व्यस्तता के मामले में यह दूसरा सबसे व्यस्त स्टेशन है। 

Scroll to load tweet…

रेलवे स्टेशन के नए कायाकल्प का प्रपोज्ड लुक देखने के बाद बनने पर इसकी खूबसूरती और भव्यता का अंदाजा लगाया जा सकता है। अपने ट्वीट के कैप्शन में रेल मंत्रालय ने लिखा, एक नए युग की शुरुआत हो रही है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए प्रस्तावि डिजाइन की फोटो। इसके साथ ही रेल मंत्रालय ने प्रपोज्ड लुक की दो फोटो शेयर की है, जो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही है। 

हटके में खबरें और भी हैं..

पार्क में कपल ने अचानक सबके सामने निकाल दिए कपड़े, करने लगे शर्मनाक काम

किंग कोबरा से खिलवाड़ कर रहा था युवक, वायरल वीडियो में देखिए क्या हुआ उसके साथ