- Home
- Viral
- Holi 2023 : पांच देश जहां मनाई जाती है होली और वैसे ही त्योहार, रंगों में ऐसे डूबे रहते हैं विदेशी
Holi 2023 : पांच देश जहां मनाई जाती है होली और वैसे ही त्योहार, रंगों में ऐसे डूबे रहते हैं विदेशी
होली में अब एक ही दिन का वक्त रह गया है, 7 मार्च को होलिका दहन होगा तो वहीं 8 मार्च को धुरेड़ी होगी। देशभर में ये त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। हालांकि, केवल भारत ही नहीं दुनिया के कई देशों में होली और उसके जैसे त्योहार मनाए जाते हैं। आइए जानते हैं

श्रीलंका में होली का त्योहार भारत की तरह ही मनाया जाता है। इसे यहां कोलंबो होली फेस्ट के नाम से भी जाना जाता है। यहां इस दौरान कई तरह की पार्टी आयोजित की जाती हैं।
थाईलैंड में भी होली की तरह त्योहार मनाया जाता है जिसे सांग्क्रान कहते हैं। इस दिन लोग एक दूसरे पर सुगंधित और रंग-बिरंगा पानी डालते हैं और भिक्षुओं को दान में कपड़े और खानेपीने की चीजें देते हैं।
जापान में होली को हड़का मत्सुरी कहते हैं। यहां के लोग इस दिन लंगोट पहनकर ठंडे पानी के बीच दौड़ लगाते हैं और चेरी के फूल पीसकर उसका रंग भी एक दूसरे को लगाते हैं। ये त्योहार भी मार्च-अप्रैल के बीच ही मनाया जाता है।
स्पेन में टमाटर से होली खेली जाती है, इस त्योहार को टोमेटिना कहते हैं। यहां टमाटर की पैदावार काफी ज्यादा होती है, इसलिए यहां होली में टमाटर को मसलकर एक दूसरे पर फेंका जाता है।
मॉरीशस में भारत के कई त्योहारों को हूबहु मनाया जाता है। यहां भारत की तरह होलिका दहन के साथ जमकर पार्टियां भी होती हैं।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News