गद्दे पर सोने के लिए इंसान और हाथी के बच्चे के बीच लड़ाई हो जाती है। दोनों में से कोई पीछे नहीं हटता। कई बार शख्स हाथी के बच्चे को चकमा देता है तो कुछ समय के लिए हाथी का बच्चा भी शख्स को चकमा देने में सफल हो जाता है। बरहहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

नई दिल्ली। कभी हाथी और इंसान के बीच मस्ती देखी है। अगर नहीं तो आज हम आपको इससे जुड़ा एक वीडियो दिखा रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह हल्की-फुल्की मस्ती भरी लड़ाई गद्दे पर सोने के लिए होती है। दरअसल, यह वीडियो किसी रिजर्व एरिया का है, जहां हाथियों को रखा जाता है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक बाड़े में हथिनी और उसका बच्चा रखा गया है। मगर बच्चा बाड़े के गेट पर लगा डंडा हटाकर बाहर आ जाता है। पास में ही एक शख्स गद्दे पर लेटा हुआ था यह बच्चा उस पर जाकर लेटने की कोशिश करता है। दोनों के बीच कई बार प्रयास होते हैं। कभी हाथी उस शख्स को हटाकर गद्दे पर कब्जा जमाता है, तो कभी शख्स हाथी को हटा देता है। 

Scroll to load tweet…

गद्दे पर लेटने के लिए जूझता रहा हाथी का बच्चा 
गद्दे पर कब्जे के लिए दोनों के बीच मस्ती भरी लड़ाई जारी रहती है। एक बार तो हाथी पत्तों के ढेर पर जाकर लुढ़क जाता है और इधर उधर डगमग करता रहता है। हाथी और इंसान के बीच दोस्ताना व्यवहार का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर भारतीय वन सेवा के अधिकारी डाक्टर सम्राट गौड़ा ने अपने अकाउंट पर पोस्ट किया है। 

वायरल हो रहा वीडियो, यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट 
करीब एक मिनट और 8 सेकेंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक एक लाख 80 हजार से ज्यादा बार देखा गया है, जबकि करीब साढ़े बारह हजार लोगों ने इस वीडियो को पसंद किया है। इसके अलावा 12 सौ से ज्यादा यूजर्स ने इस पोस्ट को रीट्वीट किया है और 200 से ज्यादा यूजर्स ने इस पर कमेंट पोस्ट किया है। 

हटके में खबरें और भी हैं..

वन विभाग के 120 साल पुराने रेस्ट हाउस में रात को हुई अजीब घटना, अधिकारी ने बताया अनुभव

ट्रेन में युवक को सीट पर बैठे-बैठे आ गई नींद, तभी हुआ कुछ ऐसा कि सब खिलखिलाकर हंसने लगे

महिला ने बनाई मैगी, अंत में मिला दी ऐसी चीज यूजर्स रह गए दंग, बोले- हे भगवान इसे नरक में भेजना

Adidas ने बनाया अश्लील विज्ञापन, हंगामे के बाद बैन, महिलाओं के शरीर के ऊपरी हिस्से को दिखाया न्यूड