अगर आप आज बीमार पड़ रहे हैं तो इसके लिए सात दिन पहले छुट्टी के लिए आवेदन करना होगा। एक मैनेजर का अजीबो-गरीब पॉलिसी इंटरनेट पर वायरल हो रहा। 

Manager sick leave policy viral: बीमारी की छुट्टी चाहिए तो 7 दिन पहले एडवांस में अप्लाई करो…यह खतरनाक आदेश एक मैनेजर ने अपने बीमार कर्मचारी को दिया। कंपनी के एक कर्मचारी ने बीमार होने पर छुट्टी के लिए आवेदन किया। इसपर मैनेजर ने उससे पूछा- 7 दिन पहले एडवांस में अप्लाई क्यों नहीं किया। कर्मचारी और मैनेजर के बीच छुट्टी को लेकर हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर अब लोग जोक्स व मीम्स भी बना रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बॉस और कर्मचारी के बीच बातचीत का वो पार्ट, जो अब हो रहा है वायरल

कर्मचारी ने अपने बॉस को मैसेज किया: सर, मेरी तबीयत ठीक नहीं है, इसलिए मैं ऑफिस नहीं आऊंगा।

मैनेजर ने पूछा: क्या वह बीमार की छुट्टी लेने की योजना बना रहा है। कर्मचारी ने कहा: हां...

फिर बॉस ने कहा: sick leave या आकस्मिक छुट्टी लेने के लिए आपको कम से कम 7 दिन पहले सूचित करना होगा।

कर्मचारी ने कहा: मुझे कैसे पता चलेगा कि मैं अगले 7 दिनों में बीमार होने वाला हूं?

सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट हुआ वायरल, यूजर्स कर रहे कमेंट

sick leave के लिए सात दिन पहले अप्लाई की बात पर प्रबंधक का खूब मजाक बना रहा है। उसकी आलोचना हो रही। एक यूजर ने लिखा: हर दिन एक ईमेल भेजें कि मैं अब से सात दिन बाद बीमार हो सकता हूं और इसलिए मुझे छुट्टी लेने की आवश्यकता हो सकती है। देखें इसमें कितना समय लगता है।

एक यूजर ने लिखा- एक सोमवार को एक मेल छुट्टी के लिए करें लेकिन अगले सोमवार को उसे कैंसिल कर दूसरा भेज दें ताकि जिस दिन सही में बीमार हो तो आपका आवेदन एडवांस में रहे।

यह भी पढ़ें:

सावन में झूमकर नाची लड़की, रील देख बोले लोग- दिल है तो बच्चा है जी