Indigo Flight Cancellation: इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने पर गोवा एयरपोर्ट पर कुछ यात्रियों ने गरबा खेलकर अपना तनाव कम किया। वहीं सोशल मीडिया अब इन पैसेंजर की तारीफ कर रहा है। 

Indigo Flight Cancellation: इंडिगो फ्लाइट कैंसिल होने की वजह से देशभर में हड़कंप मचा हुआ है। हजारों उड़ानें रद्द हो चुकी हैं। लाखों पैसेंजर को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ा है। कई जगहों से एय़रपोर्ट पर विवादों की खबरें भी आई। कई पैसेंजर ने इंडिगो और एय़रपोर्ट अधिकारियों के साथ बदसलूकी भी की। लेकिन इस बीच गोवा से विरोध जताने का एक खूबसूरत वीडियो भी वायरल हो रहा है। जहां फ्लाइट कैंसिल होने के बाद यात्रियों ने बड़े से हॉल में नाच-गाकर अपना समय बिताया। इस दौरान उन्होंने किसी से कोई बहस या विवाद ना करके एक दूसरे के साथ इंतजार के समय को क्वालिटी टाइम में बदल दिया।

एयरपोर्ट पर दिखा गजब नजारा

reddit अकाउंट gujarat पर शेयर किए गए वीडियो में एयरपोर्ट पर कुछ लड़के -लड़कियां गरबा खेलते दिख रहे हैं। मोबाइल पर कोई बीट बच रही है, जिसपर सभी लोग थिरक रहे हैं। 10 से 12 पैसेंजर ने एक राउंड बनाया हुआ है। इसमें सभी तालियां बजाते हुए एक पैर आगे फिर पीछे करते दिख रहे हैं। कुछ लोग किसी गाने की पंक्ति को दोहरा रहे हैं। हालांकि गाना स्पष्ट सुनाई नहीं दे रहा है। लेकिन सभी लोग पूरी धुन में मस्त होकर गरबा परफॉर्म कर रहे हैं। वहीं आसपास के पैसेंजर इसे देखकर अपना टाइम पास कर रहे हैं। आमतौर पर सिक्योरिटी ऐसे किसी काम को परमिशन नहीं देता है। लेकिन यहां इतनी भीड़भाड़ और विवाद चल रहे हैं कि सिक्योरिटी खुद सरेंडर है।

सोशल मीडिया को पसंद आया टेंशन में दिमाग को कूल रखने का तरीका

इंडिगो की फ्लाइटें रद्द होने से देशव्यापी तनाव और यात्रियों की भारी मुश्किलें सामने आई हैं। हजारों उड़ानें कैंसिल होने से एयपोर्टों पर उपद्रव व विवाद की खबरें आईं, कई जगह यात्रियों का गुस्सा सुरक्षाकर्मियों पर भी निकला। हालांकि एक वीडियो में गोवा एयरपोर्ट पर यात्रियों ने इस समस्या को पॉजिटव तरीके से लिया। उन्होंने फ्लाइट कैंसिलेशन होने के बाद इंतजार के वक्त को नाच-गाने में बिताया। गरबा खेलते हुए वे सभी एक-दूसरे के साथ मिलकर टेंशन को कम करने की कोशिश कर रहे थे। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को आपात हालातों में लोगों के धैर्य और अच्छा व्यवहार बनाए रखने की सीख दे रहा है। एयरपोर्ट पर सेफ्टी रूल्स के सख्त नियम होते हुए भी यात्रियों ने अधिकारियों पर प्रेशर बनाने की कोशिश नहीं की। 

फ्लाइट कैंसिल होने के बाद गरबा करते पैसेंजर-