स्थानीय लोगों ने कहा कि पिछले कुछ समय से तेंदुए को इलाके में घूमते देखा गया था, लेकिन वन्यजीव अधिकारियों ने लोगों की सुरक्षा के लिए कुछ नहीं किया। 

नई दिल्ली. कश्मीर के बडगाम जिले में 4 साल की मासूम बच्ची को तेंदुए ने मार डाला। लड़की की पहचान शकील अहमद की बेटी अधा शकील के रूप में हुई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घर के लॉन में खेल रही थी बच्ची
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओमपोरा इलाके में बच्ची अपने घर के लॉन में खेल रही थी, तभी एक तेंदुआ उसे उठा ले गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस, वन्यजीव टीम और आर्मी हरकत में आई और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। लड़की का शव शुक्रवार सुबह पास की नर्सरी में मिला था।

खून के निशान मिलने पर हुआ शक
सर्च ऑपरेशन ने दौरान स्थानीय लोगों को खून के निशान मिले। उन्हें शक था कि कोई तेंदुआ लड़की को ले गया होगा। कुछ ही घंटों बाद उसकी आशंका सच हो गई। पास की नर्सरी में लड़की के बॉडी पार्ट्स मिले।

स्थानीय लोगों ने कहा कि पिछले कुछ समय से तेंदुए को इलाके में घूमते देखा गया था, लेकिन वन्यजीव अधिकारियों ने उनकी सुरक्षा के लिए कुछ नहीं किया। 

स्थानीय निवासी सैयद खालिद ने कहा, हम लंबे समय से वन्यजीव अधिकारियों से इसके बारे में सूचित कर रहे हैं। यह नर्सरी अब इतनी घनी हो गई है और यहां वन्यजीवों का खतरा रहता है। अदा शकील मुस्कान मुमताज की भतीजी थी, जिन्होंने ट्विटर पर अपडेट किया था कि चार साल की बच्ची लापता हो गई है।

Scroll to load tweet…