गुजरात के मोरबी में एक जर्मन शेफर्ड ने अपने मालिक पर हुए हमले के दौरान अदम्य साहस दिखाया। तीन हमलावरों से लोहा लेते हुए जॉनी नाम के इस कुत्ते ने अपने मालिक की जान बचाई।

इंसानों के सबसे वफादार साथी कुत्ते होते हैं। ये सदियों से इंसानों के साथ रहते आए हैं। कई बार ये अपने मालिकों के लिए रक्षक बन जाते हैं। ऐसा ही एक वाकया गुजरात में हुआ। गुजरात के मोरबी जिले में एक जर्मन शेफर्ड ने अपने मालिक को तीन हमलावरों से बचाया। कुत्ते की बहादुरी की लोग तारीफ कर रहे हैं। ये घटना पास के सीसीटीवी में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि ये घटना सुबह हुई। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

टंकारा तहसील के मिताना गांव में सुबह करीब दो बजे ये घटना हुई। किसान अमित थेबा पर तीन लोगों ने हमला किया। टंकारा डीएसपी समीर सरदा ने बताया कि हमले के पीछे निजी रंजिश हो सकती है। ये घटना अमित के फार्महाउस पर हुई। अमित अपने कुत्ते को पकड़े हुए था, तभी हमलावरों ने उसे घेर लिया। मालिक पर हमला होते देख कुत्ता भौंकने लगा। अमित ने कुत्ते को छोड़ दिया। कुत्ते ने हमलावरों पर हमला कर दिया। 

Scroll to load tweet…

हमलावर इधर-उधर भागने लगे। कुत्ते ने उन्हें भागने का मौका नहीं दिया। कुत्ते का नाम जॉनी है। वीडियो में दिख रहा है कि वो अपने मालिक को बचाने की पूरी कोशिश कर रहा है।