कुत्ते की वफादारी की एक और मिसाल देखने को मिली है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक पालतू कुत्ता एक मासूम बच्चे को स्ट्रीट डॉग के हमले से बचाता दिख रहा है। 

ट्रेंडिंग डेस्क, loyal dog saves child from street dog attack viral video । कुता सबसे वफादार जानवर माना जाता है। जब किसी से मोहब्बत करता है तो जान पर खेल जाता है। हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक कुत्ता बच्चे की जान बचाने के लिए स्ट्रीट डॉग से भिड़ जाता है । दरअसल ये फैमिली अक्सर घर के आसपास घूमने वाले कुत्ते को बिस्किट और फूड खिलाती थी। ये इस फैमिली के लिए एकदम पालतू डॉग की तरह हो गया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पालतू कु्त्ते ने बचाई बच्चे की जान

सोशल मीडिया पर वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि एक फैमिली बच्चों के साथ स्ट्रीट पर बहुत बेफिक्री से बैठी हुई है। यहां एक पालतू कुत्ता भी नज़र आ रहा है । वहीं अचानक एक मासूम रोड की दूसरी तरफ जाने की कोशिश करता है, फैमिली का ध्यान दूसरी तरफ था। इस बीच एक स्ट्रीट डॉग छोटे बच्चे पर छपट पड़ता है। पेरेंटस को रिएक्ट करने में टाइम लगता है, लेकिन यहां मौजूद पालतू कुत्ता 5 सेकंड के अंदर इस स्ट्रीट डॉग से ज़ोरदार धक्का देकर बच्चे से अलग कर देता है। इस बीच माता-पिता मासूम को संभालते हैं। वहीं पालतू कुत्ता इस स्ट्रीट डॉग को दूर तक खदेड़ देता है।

Scroll to load tweet…


नेटीजन्स ने बताया डॉग को सबसे वफादार

एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो में स्ट्रीट डॉग की जमकर तारीफ हो रही है। इसे रियल हीरो बताया जा रहा है। इस पोस्ट को शेयर करने वाले शख्स ने कैप्शन दिया- Power of Parle G । एक दूसरे शख्स ने कॉमेन्ट किया “कुत्ते सबसे वफादार जानवर हैं। इसीलिए उन्हें इतना प्यार किया जाता है,”। तीसरे नेटीजन्स ने कहा कि, “दूसरा स्ट्रीट डॉग रियल में खतरनाक था; भगवान का शुक्र है कि लॉयल डॉग ने बच्चे को बचा लिया ।"

ये भी पढ़ें-

BigDeal की जापानी मां, उड़िया पिता की लव स्टोरी,Love and Lifeके नहीं छोड़ा पुरी