इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक आदमी अपने साथी बब्बर शेर से कैसे गले मिलता है। जिसने भी यह वीडियो देखा, वह दंग रह गया।

Instagram Viral Video. इंस्टाग्राम पर @african_animal नाम के यूजर ने बहुत ही शानदार वीडियो शेयर किया है। इसे लोग दिल छू लेने वाला आलिंगन करार दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक साधारण आदमी बब्बर शेर से गले मिलता है। इस वीडियो ने इंटरनेट पर तूफान ला दिया है। जिसने भी यह वीडियो देखा वह दंग रहा गया है और खुद का लाइक, कमेंट करने से नहीं रोक पाया। आप भी देखें यह हैरतअंगेज वीडियो जो आंखें खोलने वाला है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मिल चुके हैं हजारों लाइक्स

वैसे तो जानवरों और मनुष्य के बीच की दोस्ती बहुत प्राचीन है लेकिन कई बार कुछ ऐसा होता है, जो हमें आश्चर्य में डाल देता है। हाल ही में इंस्टाग्राम पर ऐसा ही एक वीडियो शेयर किया गया है जिसे अब तक 85,000 से ज्यादा बार देशा जा चुका है। इसे लोग जमकर शेयर भी कर रहे हैं। जैसे ही यह वीडियो शुरू होता है कि एक शेर जंप मारकर आदमी के गले लगने की कोशिश करता है। दोनों ही इस कोशिश में जमीन पर गिरते हैं दोनों का मिलन देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। इंटरनेट पर लोग उस व्यक्ति के साहस और नम्रता की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, शेर की जिंदादिली भी लोगों को खूब भा रही है।

View post on Instagram

यूजर्स ने दिए गजब के कमेंट्स

इंटरनेट पर नेटीजंस ने इस वीडियो पर अपने कमेंट्स दिए हैं। एक यूजर ने लिखा कि आज तक ऐसा वीडियो कभी नहीं देखा था। अब लग रहा है कि इंसान चाहे तो कितने भी खतरनाक जानवर के साथ दोस्ती कर सकता है। वहीं दूसरे यूजर ने दिल की इमोटिकॉन के साथ अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए लिखा कि अभी कितने लोग इसे देख रहे हैं जो इस तरह के हृदयस्पर्शी आलिंगन के लिए उत्सुक हैं? वहीं एक यूजर ने लिखा कि इस क्लिप ने मुझे प्रभावित किया है। ऐसा वीडियो शेयर करने वाले को धन्यवाद।

यह भी पढ़ें

शादी-बाराती और डांस के बीच कैमरामैन ने मारी धांसू एंट्री, वीडियो में देखें कैसे हर कोई हो गया फेल