प्रेमिका की मौत के बाद प्रेमी ने जो किया वो देखकर दंग रह जाएंगे आप। तस्वीरें विचलित कर सकती हैं।

ट्रेंडिंग डेस्क. असम के गुवाहाटी में एक युवती की मौत के बाद कुछ ऐसा हुआ, जिसकी चर्चा पूरे देश में रही है। इस घटना को देख कुछ लोगों ने कहा कि सच्चा प्यार यही होता है, आफताब-श्रद्धा की तरह नहीं। वहीं कुछ लोगों ने इसे बेहद अजीब करार दिया। बता दें कि राहा गांव की प्रार्थना नामक युवती की एक लाइलाज बीमारी की वजह से पिछले दिनों मौत हो गई, मौत के बाद उसका प्रेमी बिटुपन उसके घर पहुंचा। बिटुपन ने जो किया वो देख लोग दंग रह गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
नोट : तस्वीरें विचलित कर सकती हैं।

मृत प्रेमिका से की शादी

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के मुताबिक बिटुपन प्रेमिका के घर रोते हुए पहुंचा और घर वालों से बात की। इसके बाद उसने प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरा और माला पहनाई। इतना ही नहीं, उसने खुद माला पहनकर मृत प्रेमिका को गले लगा लिया। ये देख वहां मौजूद लोग फफक-फफक कर रोने लगे। प्रेमी बिटुपन भी इस दौरान अपने आंसुओं को नहीं रोक पा रहा था।

परिवार को थी दोनों के रिश्ते की जानकारी

युवती के परिजनों के मुताबिक प्रार्थना व बिटुपन लंबे समय से एक दूसरे को पसंद करते थे। दोनों ने शादी करने का मन भी बनाया था, जिसकी जानकारी दोनों परिवारों को थी लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। पिछले दिनों प्रार्थना के अचानक बीमारी होने पर उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। पता चला कि वह एक लाइलाज बीमारी ग्रस्त थी और अचानक उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : श्रद्धा मामले की तरह हुआ था ये हत्याकांड, प्रेग्नेंट पार्टनर को टुकड़े-टुकड़े कर भर दिया था अलमारी में

ऐसे ही ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...