इस वीडियो को @MoreCrazyClips नाम के पेज से शेयर किया गया है, जिसे 26 लाख बार देखा जा चुका है।

वायरल डेस्क. शेर जैसे खूंखार जानवर को पिंजरे में देखकर अक्सर लोग छेड़ने की कोशिश करते हैं। कई बार ऐसी हरकतें जानलेवा भी साबित हाे जाती हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स पिंजरे में बंद शेर को छेड़ता है, जिसका भयानक अंजाम होता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शेर को परेशान करने का भयानक अंजाम

इस वीडियो को @MoreCrazyClips नाम के पेज से शेयर किया गया है, जिसे 26 लाख बार देखा जा चुका है। वायरल वीडियो में नजर आता है कि एक शख्स मस्ती के चक्कर में शेर के पिंजरे में हाथ डाल देता है। शुरुआत में शेर को वह अपना हाथ दिखाकर परेशान करता लेकिन कुछ देर बाद शेर झपटकर एक ऊंगली अपने मुंह में दबा लेता है।

Scroll to load tweet…

शेर से अपना हाथ बचाने के लिए ये शख्स काफी जद्दोजहद करता है पर शेर उसकी उंगली छोड़ने के मूड में नजर नहीं आता। शख्स दर्द से जोरों से चिल्लाता है, इसकी बीच शेर अपनी पूरी ताकत लगाता है और उस शख्स की ऊंगली हड्डी समेत हाथ से निकल जाती है।

यह भी देखें : जादू है या साइकोलॉजी? घोड़ को रस्सी बांधने की एक्टिंग की और घोड़ा सच मान बैठा, देखें वीडियो

अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें…