सोशल मीडिया पर एक प्रेमी और प्रेमिका का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें युवक युवती को पहाड़ से धक्का दे देता है। हवा में जाने के बाद लड़की दुखी मन से ब्रेकअप का ऐलान कर देती है। 

नई दिल्ली। एक प्रेमी और प्रेमिका एडवेंचर के लिए पहाड़ पर गए। वहां उन्होंने बंजी जंपिंग करने की सोची। प्रेमिका को ऊंचाई से डर लगता था, इसलिए वह कूदने से बच रही थी। वह बार-बार प्रेमी से ऐसा नहीं करने की गुहार लगा रही थी, तभी युवक ने उसे पहाड़ से धक्का दे दिया और लड़की पहुंच गई नीचे। मगर पहाड़ से धक्का देने के बाद लड़की ने हवा में ही एक ऐलान कर दिया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रेमी और प्रेमिका का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर पोस्ट किए गए इस वीडियो को अब तक करीब 65 हजार लोगों ने देखा है। हालांकि, असल घटना करीब दस साल पुरानी है, क्योंकि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर इसे वर्ष 2013 में शेयर किया गया। यहां से इस वीडियो को लगभग दो लाख लोगों ने देखा है। पहाड़ से धक्का दिए जाने के बाद लड़की अपने प्रेमी से हवा में ही ब्रेकअप का ऐलान कर देती है। 

Scroll to load tweet…

ऊंचाई से कूदने से डर रही थी लड़की, तभी लड़के ने दे दिया धक्का 
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रेमी और प्रेमिका पहाड़ पर बंजी जंपिंग के लिए गए थे, मगर यहां ऐसा कुछ हुआ कि दोनों में ब्रेकअप हो गया। लड़की इतनी ऊंचाई से कूदने में डर रही थी, जबकि लड़का उसे कूदने के लिए फोर्स कर रहा था। अभी दोनों में बातचीत हो ही रही थी कि लड़के ने लड़की को धक्का दे दिया। लड़की अभी इसके लिए तैयार नहीं थी। वह अरे-अरे करती हुई नीचे जाती रही और जब तक संभली, तब तक हवा में थी। 

बंजी जंपिंग में पहाड़ से कूदना सबके बस की बात नहीं होती 
लउ़के की इस हरकत से लड़की नाराज हो गई। उसने हवा में ही दोनों के बीच रिश्ता तोड़ने का ऐलान कर दिया और बोली- मैं तुमसे ब्रेकअप कर रही हूं। ये सुनकर लड़का हंसने लगा। दरअसल, बंजी जंपिंग में ऊंची पहाड़ से रस्सी के सहारे नीचे कूदना होता है। यह सभी के बस की बात नहीं होती और इसलिए संभवत: लड़की हिम्मत भी ऊंचाई देखकर जवाब दे गई थी। 

हटके में खबरें और भी हैं..

ये मॉडल नहीं ड्राइवर है, 3 करोड़ की ट्रक में सड़क पर निकलती है तब देखिए इसका ग्लैमरस अंदाज 

महिला ने गुड्डे से की शादी, हनीमून मनाया और कहा- 'बच्चा' भी पैदा हुआ, जानिए क्यों किया ऐसा

पकड़ में आया सबसे बड़ा अजगर, 122 अंडों के साथ मादा को पकड़वाने में नर ने मदद की

उस्तरा तो नहीं, मगर बंदर ने थाम लिया छुरा, फिर उसने जो आतंक मचाया.. सहम गया पूरा शहर