सोशल मीडिया पर एक मां की जमकर तारीफ हो रही है। साइकिल पर बच्चे को बिठाने के लिए उसने जो जुगाड़ लगाया, उसे देखकर हर कोई हैरान है।

नई दिल्ली। लखनऊ में 16 साल के एक लड़के ने मां पर बेकार परवरिश का आरोप लगाकर उसे न सिर्फ गोली मारी बल्कि, अगले दस घंटे तक तड़प-तड़पकर मरने दिया। इसके बाद उसने शव को घर में ही सड़ने दिया। शव सड़ता रहा और वह दोस्तों के साथ पार्टी करता रहा। बहरहाल, उसके पिता ने कहा है कि जो होना था वह तो हो गया। मगर अब वह ऐसा इंतजाम करेंगे कि यह नालायक बेटा दोबारा कभी सलाखों से बाहर न आ सके। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

तो यह थी एक मां की दर्दनाक कहानी, जो अपने बेटे के अच्छे भविष्य के लिए परेशान रहती थी, मगर नतीजा सबके सामने है। एक मां और है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मां ने अपने नन्हे बच्चे को साइकिल पर आराम से बिठाने के लिए जो जुगाड़ लगाया है, उसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। 

Scroll to load tweet…

दिल को छू लेने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर पोस्ट किया गया है। इसे अब तक 11 लाख लोग देख चुके हैं। वहीं, वीडियो को 54 हजार से अधिक लोगों ने पसंद किया है। करीब 62 सौ लोगों ने इसे रीट्वीट किया है और लगभग साढ़े छह सौ लोगों ने इस पर दिलचस्प कमेंट किए हैं। 

बच्चा कुर्सी पर बैठे हुए आराम से कर रहा साइकिल की सवारी 
वीडियो किसी ग्रामीण इलाके की सड़क का लग रहा है। एक मां साइकिल पर बच्चे को बिठाकर ले जा रही है। बच्चे को साइकिल पर किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए उसने पिछले सीट पर छोटी सी कुर्सी फिट कर दी है। इससे बच्चा बिल्कुल आराम से सीट पर बैठकर साइकिल की सवारी कर रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मां ने बच्चे के आराम का पूरा ख्याल रखा है और इसीलिए कुर्सी पर कपड़ा भी बिछाया हुआ है। इसके बाद वह बच्चे की तरफ से निश्चिंत होकर सिर्फ साइकिल चलाने पर ध्यान दे रही है और बच्चा भी उसे परेशान नहीं कर रहा। एक यूजर ने इस मां की तारीफ करते हुए लिखा- भारतीय मां किसी देवी से कम नहीं। वहीं एक अन्य ने लिखा- सभी कठिनाइयों का एक ही जवाब है- मां। खैर, अब लखनऊ के उस नालायक 16 साल के लड़के को कौन बताए कि उसने अपने जीवन में कौन सी अनमोल चीज गंवा दी है।

हटके में खबरें और भी हैं..

16 साल की बेटी का रेप 40 साल के प्रेमी से करा रही थी यह जालिम मां, प्रेग्नेंट होने पर 8 बार उसका एग बेच दिया

चीजें रखकर भूल गए, बोलने-सुनने में हो रही परेशानी, चेहरा पड़ रहा सुन्न बदल रहा रंग तो फौरन जाइए डॉक्टर के पास

15 दिन के कलेजे के टुकड़े को बेचकर एक मां ने खरीदा फ्रीज, कूलर, वाशिंग मशीन, टीवी और बाइक

सांड को पसंद नहीं आया सड़क पर खुलेआम लड़की का डांस करना, वायरल वीडियो में देखिए क्या किया उसके साथ

लेह के रेत में खड़ी यह SUV सोशल मीडिया पर आखिर क्यों हो गई वायरल?