बृहस्पति पर एक तूफान आया हुआ है, जो इतना खौफनाक और भयानक है कि पृथ्वी के अस्तित्व के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। नासा जल्द ही नए ग्रह खोजने पर भी जोर दे रहा है, जिससे वहां इंसानी बस्तियां बसाई जा सकें। 

वाशिंगटन (अमरीका)। अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने चेतावनी जारी की है कि पृथ्वी के समाप्त होने का खतरा बढ़ा है। एजेंसी ने यह भी कहा कि इंसानों के रहने के लिए जल्द ही नए ग्रह खोजने होंगे। ऐसा नहीं किया गया तो इंसानों का अस्तित्व समाप्त होने का खतरा बढ़ जाएगा। बता दें कि नासा आगामी 29 अगस्त से आर्टेमिस मिशन के तहत दो साल के लिए नया अभियान भी शुरू कर रहा है। इसके तहत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के 13 जगहों को चिन्हित किया गया है, जहां दो साल के भेजे जा रहे अंतरिक्ष यात्री लैंड करेंगे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हालांकि, इस बीच नासा ने पृथ्वी के जल्द खत्म होने को लेकर जो चिंता जाहिर की है, वह बृहस्पति ग्रह पर चल रही हलचल को लेकर है। दरअसल, एजेंसी ने अंतरिक्ष की कई फोटो खींची है। इसमें कुछ फोटो में दिख रहा है कि बृहस्पति ग्रह पर खतरनाक तूफान आया हुआ है। नासा के वैज्ञानिकों का दावा है कि यह तूफान इतना खौफनाक है कि पृथ्वी को भी आसानी से निगल सकता है। 

पृथ्वी के व्यास से अधिक चौड़ा तूफान और हवाएं भी काफी ताकतवर 
नासा ने तूफान वाली इन फोटो को जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप की मदद से लिया है। फोटो देखने के बाद नासा के वैज्ञानिकों ने बताया कि बृहस्पति पर ग्रेट रेड स्पॉट तूफान दिख रहा है और यह सौर मंडल का सबसे बड़ा तूफान है। यह पृथ्वी के व्यास का करीब सवा गुना से भी अधिक है। इसकी चौड़ाई दस हजार 160 मील है और इसकी वजह से यहां हवाएं करीब 268 मील प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। वहीं, पृथ्वी पर सबसे अधिक हवा की गति 253 मील प्रति घंटा रही है। 

बृहस्पति की अब तक की सभी फोटो में ये सबसे स्पष्ट 
नासा ने यह टेलिस्कोप पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया था। इस टेलिस्कोप ने हब्बल टेलिस्कोप की जगह ली है। नासा इस शक्तिशाली टेलीस्कोप की मदद से ब्रह्मांड के दूसरे ग्रहों का गहराई से अध्ययन कर रहा है, जिससे वहां जीवन के संकेत तलाशे जा सकें। इसी क्रम में बृहस्पति की फोटो भी ली गई, जो अब तक काफी स्पष्ट और शानदार रही हैं। मगर इन फोटो में ही ये संकेत भी दिख रहे हैं, जो आने वाले समय में पृथ्वी के लिए खतरनाक साबित होने वाले हैं। 

हटके में खबरें और भी हैं..

भगवान कृष्ण के जीवन से सीखने लायक हैं ये 10 बातें, अपनाए तो कभी नहीं होंगे निराश

पार्क में कपल ने अचानक सबके सामने निकाल दिए कपड़े, करने लगे शर्मनाक काम

किंग कोबरा से खिलवाड़ कर रहा था युवक, वायरल वीडियो में देखिए क्या हुआ उसके साथ