मुंबई लोकल ट्रेन में महिलाओं के गरबा डांस करते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नवरात्रि पर्व शुरू होने के साथ ही भारत में उत्सव की शरुआत आधिकारिक तौर पर हो गई है और जश्न मना रहे हैं। 

मुंबई। भारत में उत्सव का आगाज आधिकारिक तौर पर हो चुका है। नवरात्रि में दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। डांडिया, गरबा करते हर जगह लोग देखे जा सकते हैं। हाल ही में मुंबई के मरीन ड्राइव पर युवाओं के एक बड़े ग्रुप का गरबा करते वीडियो वायरल हुआ था। अब मुंबई के लोकल ट्रेन में महिलाओं का गरबा करते वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वायरल क्लिप माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर पोस्ट की गई हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि लोकल ट्रेन के महिला बोगी में एक समूह गरबा करते देखा जा रहा है। वहीं, कुछ महिलाएं गरबा डांस का वीडियो अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिलाएं कम जगह होने के बाद भी ट्रेन में गोलाई में खड़ी हैं और बैकग्राउंड म्यूजिक की धुन पर गरबा डांस कर रही हैं। 

Scroll to load tweet…

ट्विटर पर पोस्ट किए गए इस वीडियो को करीब पौने तीन लाख बार देखा गया है, जबकि 2700 से अधिक यूजर्स ने इसे पसंद किया है। वहीं, 300 से अधिक यूजर्स ने इस पोस्ट को रीट्वीट किया है और बहुत से यूजर्स ने दिलचस्प कमेंट किए हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, मुंबई लोकल में अद्भुत क्षण। यह उन सभी के लिए जो मुंबई को पसंद करते हैं। मस्ती की कोई सीमा नहीं है। उन सभी के लिए, जो आश्चर्य करते हैं कि मुंबई का ऐसा चरित्र क्यों है, जो हमें इससे इतना प्यार करना सिखाता है। छोटी खुशियों के लिए कोई जगह नहीं है। एक यूजर ने लिखा, दिल को छू लेने वाला वीडियो। दूसरे यूजर ने लिखा, इन महिलाओं को धन्यवाद, जिन्होंने इस भीड़-भाड़ वाली ट्रेन में भी जगह बनाई और गरबा करने का मौका मिला। तीसरे यूजर ने लिखा, मुंबई नवरात्रि के मूड में है। 

महिंद्रा ने पोस्ट किया था मरीन ड्राइव का वीडियो 
हाल ही में मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें मरीन ड्राइव पर युवाओं का एक समूह गरबा डांस कर रहा था, जबकि बहुत से दर्शक इसे देख रहे थे। बता दें कि नवरात्रि का पर्व शुरू हो चुका है और इसी के साथ देश ही नहीं दुनियाभर में कई जगह भारतीयों ने गरबा शुरू कर दिया है। इसका नजारा आमतौर पर दुर्गा पूजा पंडाल और मां दुर्गा के मंदिरों के बाहर देखने को मिलता है, मगर कई बार लोग कहीं पर भी ये करना शुरू कर देते हैं। 

खबरें और भी हैं..

बुजर्ग पति का वृद्ध महिला कैसे रख रही खास ख्याल.. भावुक कर देगा यह दिल छू लेना वाला वीडियो

मां ने बेटे को बनाया ब्वॉयफ्रेंड और साथ में किए अजीबो-गरीब डांस, भड़के लोगों ने कर दी महिला आयोग से शिकायत

कौन है PFI का अध्यक्ष ओमा सलाम, जानिए इस विवादित संगठन का अध्यक्ष बनने से पहले वो किस विभाग का कर्मचारी था