एक विदेशी पर्यटक नेपाल की पहाड़ी कीचड़ में फंस गया था, जिसकी स्कूटर पहाड़ी से नीचे सरक गई। भारतीय व्लॉगर अनिमेष कुमार ने उसकी मदद की और स्कूटर को निकाला। वीडियो वायरल हुआ, 43 लाख से ज्यादा बार देखा गया है।

Indian Vlogger Rescue Foreign Tourist: विदेशी पर्यटकों को किसी अनजान रास्ते पर जाने के पहले कुछ सावधानियां जरुर रखनी चाहिए। ये बात वैसे सभी पर लागू होती है। लेकिन नई जगह पर अंजान लोगों को कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। नेपाल जैसे पहाड़ी इलाके में रास्तों पर चलना आसान नहीं होता है। यहां जगह-जगह पर सड़कें ब्रेक हो जाता है। सड़कों के बीचों- बीच नदियां बहती है। ऊंचे नीचे पथरीले रास्तों से गाड़ी चलाना आसान नहीं होता। ऐसे में बिना जानकारी के निकलना समझदारी का फैसला नहीं होता है। कुछ ऐसी ही घटना एक विदेशा टूरिस्ट के साथ हुई, तो वह बेहद परेशान हो गया। HT की रिपोर्ट के मुताबिक इस वीडियो को अब 43 लाख लोगों ने देखा है।

नेपाल में पहाड़ी से फिसला विदेशी पर्यटक

नेपाल की एक कीचड़ भरी पहाड़ी पर एक विदेशी टूरिस्ट बुरी तरह फंस गया। उसका एक्सीडेंट हो गया था। उसकी स्कूटर पहाडी से नीचे सरक गई थी। वो सिसकता हुए बेहद परेशान हालत में बैठा हुआ था। अब इसका एक वीडियो वायरल हो गया है, जब एक भारतीय व्लॉगर ने इस विदेशी पर्यटक की मदद के लिए आगे आकर मदद की। उसकी स्कूटर को भी रेस्क्यू किया।

इंडियन ब्लॉगर ने की मदद 

अनिमेष कुमार द्वारा इंस्टाग्राम ( who_animesh) पर शेयर किए गए इस वीडियो में वे फंसे हुए विदेशी यात्री की ओर बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं, चारों तरफ बड़े-बड़े पेड़ हैं, वहीं उसकी स्कूटर पहाड़ी से नीचे सरक गई है। उसका फ़ोन और हेलमेट भी पहाडी की ढलान पर सरक गए है। जैसी ही भारतीय ब्लॉगर ने उसे देखा, कुछ लोगों की मदद से स्कूटर को पहाड़ से वापस सड़क पर खींचा। वीडियो बनाने वाले शख्स समेत कई लोगों को स्कूटर को उठाते और पर्यटक को संभालते हुए देखा जा सकता है।

वीडियो के अंत में, विदेशी पर्यटक, जो अब सेफ है, वो अपने स्कूटर सहित सही कंडीशन में वापस रूट पर आ गया है, वो आभार जताते करते हुए कहता है, "थैंक्स फ्रेंडस... great defender।"

वीडियो को "Unexpected Rescue in Nepa" टाइटल के साथ शेयर किया गया था। करीब 4 दिन पहले अपलोड की गई, इस क्लिप को 43 लाख बार देखा जा चुका है और कमेंट सेक्शन में भर-भरकर कमेंट भी किए गए है।

क्यों देखा जा रहा विदेशी पर्यटक का वीडियो-

View post on Instagram