भूकंप का केंद्र न्यूजीलैंड में लोअर हट से 78 किमी उत्तर पश्चिम में बताया जा रहा है। अचानक आई तीन आपदाओं से न्यूजीलैंड में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है।

ट्रेंडिंग डेस्क. समुद्री तूफान व उससे आई भयानक बाढ़ से जूझ रहे न्यूजीलैंड को जोरदार भूकंप ने हिलाकर रख दिया है। बुधवार दोपहर आए इस शक्तिशाली भूकंप की तीव्रता 6.1 बताई जा रही है। वहीं भूकंप का केंद्र न्यूजीलैंड में लोअर हट से 78 किमी उत्तर पश्चिम में बताया जा रहा है। अचानक आई तीन आपदाओं से न्यूजीलैंड में हालात बिगड़ गए हैं और इमरजेंसी घोषित कर दी गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

राष्ट्रीय आपातकाल घोषित

न्यूजीलैंड में पिछले कई दिनों से समुद्री तूफान 'गेब्रियल' (Cyclone Gabrielle) ने भयानक तबाही मचाई है। इस तूफान की वजह से द्वीप पर बेहिसाब बारिश जारी है, जिससे बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इसी को देखते हुए यहां की सरकार ने राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की। वहीं बुधवार को आए भूकंप से निश्चित ही यहां के हालात और बदतर होने की संभावना है। फिलाहाल भूकंप से जान-माल का कितना नुकसान हुआ इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।

Scroll to load tweet…

30 सेकंड तक हिली धरती

न्यूजीलैंड की स्थानीय मीडिया के मुताबिक भूकंप का पहला झटका काफी जोरदार था। इसके बाद लगभग 30 सेकंड तक धरती हिलती रही। बताया जा रहा है कि पहले झटके से सड़कों व इमारतों को नुकसान पहुंचा है। लोगों के घरों में रखा सामान भी गिर गया, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं।

अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें…