वायरल तस्वीरों में दिख रहा है कि सोनी नाम की बिल्ली घर के सामने बैठी हुई है। सामने कोबरा है। काफी देर तक वह कोबरा को घर में जाने से रोकी रहती है। 

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में एक एक पालतू बिल्ली की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। मन में आ रहा होगा कि आखिरी बिल्ली ने ऐसा क्या कर दिया? जवाब चौंकाने वाला है। बिल्ली ने अपने मालिक की जान बचाई। उसने एक बड़े जहरीले कोबरा को घर में घुसने से रोक दिया। तस्वीरों को देखकर लोग बिल्ली की तारीफ कर रहे हैं। जानें बिल्ली ने कोबरा को घर में घुसने से कैसे रोका... 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

तस्वीरों में दिख रहा है कि सोनी नाम की बिल्ली घर के सामने बैठी है। उसके सामने फन निकाले कोबरा खड़ा है। वह घर में घुसने की कोशिश कर रहा है। लगभग दो घंटे तक बिल्ली कोबरा पर नजर रखती है और उसे घर में घुसने से रोक देती है।

Scroll to load tweet…

डंडे की मदद से भगाया गया कोबरा
कुछ घंटों बाद रेस्क्यू टीम का एक शख्स मौके पर पहुंचतै है और डंडे की मदद से कोबरा को उठा लेता है। ये देख बिल्ली पीछे हट जाती है। शायद उसे एहसास हो जाता है कि अब खतरा टल गया है।