प्याज गर्मी के मौसम में  ठंडक देने का गुण रखती हैं। इसमें वाष्पशील पदार्थ होता है जो शरीर के तापमान को संतुलित करने में मदद करता है। गर्मियों में प्याज को सलाद के रूप में कच्चा खाया जा सकता है। स्वाद बढ़ाने के लिए कच्चे प्याज पर थोड़ा नीबूं निचोड़ें और इससे विटामिन सी की मात्रा भी बढ़ जाती है।

ट्रेडिंग डेस्क, Onion health benefits : गर्मियों में शरीर को ठंडे भोज्य. पदार्थों की जरुरत होती है। यदि शरीर को स्वस्थ रखने वाले सबसे सस्ते और बेहतर फूड आयटम कीचर्चा करें तो ये है प्याज, ओनियन को कच्चा खाएं या पकाकर, दोनों ही स्थितियों में ये फायदेमंद होता है। देश में इसका सेवन सलाद के रुप में भी किया जाता है। वहीं प्याज के बिना कोई भी सब्जी पूरी नहीं होती है। प्याज किचन की जान है, इसे लगभग हर भारतीय रेसिपी में इस्तेमाल किया जाता है। प्याज के चमत्कारिक गुणों को जानना बेहद जरुरी है, जिससे गर्मियों में इसका बेहतर इस्तेमाल किया जा सके।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


गर्मियों में हमें अपने आहार में ऐसे खाद्य पदार्थ जरुर शामिल करने चाहिए जो आपको नेचुरल तरीके से ठंडक पहुंचाएं। इस मौसम में तेज गर्मी की वजह से आपके संपूर्ण स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकता है। हालांकि यदि आप दिन में पानी और दूसरे पेय पदार्थ ले रहे हैं तो शरीर में पानी की कमी नहीं होगी,इससे आप कई तरह की समस्याओं से बचे रह पाएंगे। दरअसल शरीर में पानी का सही समायोजन और एक स्वस्थ आहार आपको नेचुरल करीके से गर्मी को मात देने में मदद कर सकता है। 

पेय पदार्थों का करें सेवन
कुछ फलों और सब्जियों में ऐसे गुण होते हैं जो आपके शरीर में पानी की कमी को पूरा करते हैं, यदि आप किसी जरुरी काम से घर से बाहर गए हुए हैं तो नींबू पानी, गन्ने का जूस, छाछ, जीरा पानी का सेवन जरुर करें। इससे आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होगी। वहीं आप डिहाइड्रेशन से बच जाएंगे। 

 लू से बचाता है आम और प्याज का पना 
यदि आप आम और प्याज वाला पना पीकर घर से निकलते हैं तो कई घंटों तक आपको लू नहीं लगती है। आमतौर पर ग्रामीण भारत में गर्मियों के मौसम में घर से निकलते वक्त कच्चा प्याज साथ में रखने की सलाह दी जाती है। दरअसल प्याज में गर्मी सोखने की जबरदस्त क्षमता होती है। यही वजह की धूप में निकलते समय ये पास होती है तो बाहर से आने वाली गर्मी को शरीर को नुकसान पहुंचाने से पहले प्याज उसे रोक लेती है। 

 एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर है प्याज
 प्याज में आयरन, एंटीऑक्सिडेंट, आवश्यक विटामिन और भी कई सारे गुण होते हैं। यह फोलेट सहित विटामिन सी और बी से भी भरपूर होता है। इस गर्मी में शरीर को कूल रखने के लिए खूब प्याज खाएं, ये बेहतरीन स्वाद के अलावा अद्भुत स्वास्थ्य लाभ देने वाले इस फल है।

आपको रखे कूल
प्याज गर्मी के मौसम में ठंडक देने का गुण रखती हैं। इसमें वाष्पशील पदार्थ होता है जो शरीर के तापमान को संतुलित करने में मदद करता है। गर्मियों में प्याज को सकई तरह से इस्तेमाल किया जाती है, इसे कच्चा खाने के अलावा आम या दूसरे फलों केसाथ चटनी बनाने के लिए उपयोग में लाया जाता है। स्वाद बढ़ाने के लिए कच्चे प्याज पर थोड़ा नीबूं निचोड़ें और इससे विटामिन सी की मात्रा भी बढ़ जाती है।

ये भी पढ़ें- 
फिट रहने के जरूरी होती है भरपूर नींद, जानें किस उम्र के लोगों को कितने घंटे सोना चाहिए
पसीने की भी होती है वैरायटी, ये करता है फायदा, ये वाला है नुकसानदायक, दुर्गंध रोकने करें ये उपाय