कराची से इस्लामाबाद जा रही एयरब्लू की फ्लाइट PA-200 में उस वक्त हंगामा मच गया, जब पैसेंजर्स ने एक कपल को फ्लाइट सीट पर बैठे हुए एक-दूसरे को किस करते पकड़ लिया। 

ट्रेंडिंग डेस्क : कहते है प्यार करने वाले जमाने की परवाह नहीं करते हैं। लेकिन इस बार एक कपल को अपना प्यार दिखाना भारी पड़ गया। जी हां, पाकिस्तान का एक कपल फ्लाइट में एक-दूसरे को किस करने से परेशानी में पड़ गया है। दरअसल, कराची से इस्लामाबाद जा रही एयरब्लू की फ्लाइट PA-200 में उस वक्त हंगामा मच गया, जब पैसेंजर्स ने एक कपल को फ्लाइट सीट पर बैठे हुए एक-दूसरे को किस करते पकड़ लिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पूरा मामला
फ्लाइट में मौजूद यात्रियों ने बताया कि ये कपल एयरलाइन की चौथी रो में बैठे थे। सबसे पहले दोनों ने एक दूसरे को किस करना शुरू कर दिया। हालांकि, जब एक अन्य यात्री ने उनके बारे में शिकायत की, तो एयर होस्टेस ने कपल से ऐसा करने से मना किया। लेकिन उन्होंने एक ना मानी और एयर होस्टेस को ये तक कह दिया कि, 'आप कौन होती हैं हमें कुछ बताने वाली?' जिसके बाद एयर होस्टेस ने उन्हें कंबल दे दिया।

पैसेंजर्स ने की शिकायत
इस घटना के बाद फ्लाइट में बैठे एडवोकेट बिलाल फारूक अल्वी ने इस हरकत पर कड़ी आपत्ति जताई और एयरलाइन कर्मचारियों के खिलाफ कपल पर कार्रवाई न करने के चलते CAA में शिकायत दर्ज कराई है।

सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़
जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर आई, लोग इस घटना पर कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाए और मीम्स बनाकर उन्हें खूब ट्रोल किया। कुछ ने शिकायत दर्ज करने के लिए वकील को ट्रोल कर दिया।

Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…