2025 का पहला दिन बुधवार से शुरू हो रहा है, जिससे कैलेंडर में पहले तीन दिन WTF लिखा दिख रहा है। इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है और लोग चिंतित हैं।

वायरल डेस्क। साल 2024 का आखिरी महीना चल रहा है। 2025 आने को है। हम में से कई लोग योजना बना रहे होंगे कि 2025 के पहले दिन कैसे बिताएंगे। कहां जाएंगे। क्या खाएंगे। पब में मिलना-जुलना हो, विदेश यात्रा करना हो या नया काम शुरू करना, सभी अपने-अपने तरह से तैयारी कर रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस बीच कुछ लोग नए साल के कैलेंडर में कुछ खास बातें देख चिंता में हैं। वर्ष 2025 का पहला दिन बुधवार से शुरू हो रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें गलत क्या है?

लेकिन X पर कुछ लोगों ने इसके मतलब के बारे में बातें बताई हैं। वर्ष 2025 के पहले तीन दिन बुधवार (1), गुरुवार (2) और शुक्रवार (3) हैं। यह लोगों के फोन कैलेंडर में "WTF" के रूप में लिखा दिख रहा है।

Scroll to load tweet…

एक X यूजर @wtffrio ने अपने कैलेंडर में इस ओर इशारा करते हुए एक स्क्रीनशॉट शेयर किया। उन्होंने पूछा, "क्या हमें इस बात से चिंतित होना चाहिए कि 2025 की शुरुआत 'wtf' से होगी"। 

यह पोस्ट वायरल हो गई है। इसे लगभग 11 मिलियन बार देखा जा चुका है। लोगों ने इस जानकारी पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। बहुत से लोगों ने कहा है कि वे आने वाले साल के लिए बहुत आशावादी नहीं हैं।

एक व्यक्ति ने कहा, "वैसे भी हर साल गुजरे साल से अधिक बुरा होता है। कोई बात नहीं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "हम पहले ही बहुत बर्बाद हो चुके हैं।" एक अन्य यूजर ने लिखा, “हमें जरूर चिंतित होना चाहिए।”

Scroll to load tweet…

एक यूजर ने बताया कि पिछली बार साल 2020 के पहले तीन दिन बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार थे। उस साल कोविड-19 महामारी आई थी। इसपर एक यूजर ने लिखा, “अब मैं चिंतित हूं। पिछली बार ऐसा 2020 में हुआ था। हम सभी जानते हैं कि वह साल कैसा बीता था।”

यह भी पढ़ें- अजीबोगरीब मामला: तनाव कम करने घरों में घुसपैठ करता था युवक