केरल के एक न्यूज चैनल ने इस वीडियो को प्रसारित भी किया है, जिसमें दो युवक बाइक पर जाते हुए देखे जा सकते हैं।

ट्रेंडिंग डेस्क. अबतक आपने बाइक पर नौजवानों को स्टंट करते देखा होगा पर केरल के दो युवक बाइक पर ऐसी हरकत कर रहे थे कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। दरअसल, कोलम की एक सड़क पर दो युवक चलती बाइक पर नहा रहे थे। इस अजीबोगरीब घटना को कुछ लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। वहीं सोशल मीडिया पर इसका वीडियो सामने आते ही पुलिस ने दोनों युवकों पर मामला दर्ज कर लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

साबुन लगाकर नहाते हुए वीडियो

केरल के एक न्यूज चैनल ने इस वीडियो को प्रसारित भी किया है, जिसमें दो युवक बाइक पर जाते हुए देखे जा सकते हैं। उस दौरान बारिश भी हो रही होती है, जिसके बीच पीछे बैठा युवक बाकायदा पूरे शरीर पर साबुन लगाते हुए नजर आता है। युवकों की इस हरकत को देख राहगीर हैरत में पड़ जाते हैं। 

युवकों ने पुलिस को दी ये दलील

कोलम पुलिस के मुताबिक दोनों युवकों का नाम अजमल और बदूषा है। दोनों ने पुलिस को बताया कि वे एक स्पोर्ट्स ईवेंट से लौट रहे थे। इसी दौरान जोर से बारिश होने लगी, इसलिए मस्ती के लिए दोनों ने कपड़े उतारकर नहाना शुरू कर दिया। पुलिस ने इस मामले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने व खतरनाक रूप से गाड़ी चलाने पर 5 हजार रु का चालान बनाकर दोनों को छोड़ दिया है।

यह भी पढ़ें : कार से टिकने पर 6 साल के मासूम को दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

ऐसे ही रोचक आर्टिकल्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...