Rajnath Singh Birthday: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आज जन्मदिन है। बहुत कम लोग जानते हैं कि वे भौतिक विज्ञान के लेक्चरार रह चुके हैं। 1977 में यूपी विधानसभा चुनाव में जीत के साथ राजनीति में कदम रखा। उनकी बड़ी बहू सुषमा सिंह राणा इंटरनेशनल शूटर रह चुकी हैं। 

नोएडा। Rajnath Singh Birthday: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 10 जुलाई 1951 को चंदौली जिले के चकिया कस्बे में हुआ था। भाजपा के वे कद्दावर नेता रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। वर्ष 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी उनका नाम सामने आया। हालांकि, यह कयास ही रहा और योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बनाए गए। बहुत कम लोग जानते हैं कि राजनाथ सिंह ने अपने करियर की शुरुआत भौतिक विज्ञान के लेक्चरार के तौर पर की थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राजनाथ सिंह शुरुआत से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े थे और बाद में भाजपा के सक्रिय सदस्य बन गए। 1977 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव उन्होंने मिर्जापुर सीट से लड़ा। इस चुनाव में उन्हें जीत हासिल हुई। इसके तीन साल बाद 1980 में फिर चुनाव हुए, जिसमें वे हार गए। बाद में 1985 के विधानसभा चुनाव में भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 1988 में वे एमएलसी बने और इसके बाद उन्होंने राजनीतिक करियर में पीछे मुड़कर नहीं देखा। 

राजनाथ सिंह के दो बेटे और एक बेटी 
राजनाथ सिंह की पत्नी का नाम सावित्री सिंह है। उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और एक बेटी शामिल हैं। बड़े बेटे का नाम पंकज सिंह और छोटे बेटे का नाम नीरज सिंह है। बेटी का नाम अनामिका सिंह है। पकंज सिंह नोएडा से विधायक हैं। वह पिछले विधानसभा में भी नोएडा से विधायक थे। वहीं, नीरज सिंह, अपने पिता राजनाथ सिंह के साथ जुड़े हैं और पार्टी कार्यों में शामिल रहते हैं। 

बहू सुषमा सिंह अंतरराष्ट्रीय स्तर की शूटर, 2006 में जीता था गोल्ड मेडल 
उनकी पत्नी का नाम सुषमा सिंह है और वह अंतरराष्ट्रीय शूटर हैं। उनके पास अपनी एक रिवॉल्वर और दो पिस्टल है। जिनकी कुल कीमत करीब ढाई लाख रुपए है। उन्होंने वर्ष 2002-03 में भी 25 मीटर शूटिंग में हिस्सा लिया था। इसके बाद वर्ष 2006 में आस्ट्रेलिया में मेलबर्न कॉमनवेल्थ गेम में हिस्सा लिया और 25 मीटर वुमन पेयर शूटिंग में स्वर्ण पदक हासिल किया। सुषमा सिंह के भाई जसपाल राणा भी अंतरराष्ट्रीय शूटर रह चुके हैं। उन्होंने 1994 में जापान में हुए एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीता था। सुषमा और जसपाल के पिता नारायण सिंह राणा उत्तराखंड सरकार में मंत्री रह चुके हैं। इससे पहले वे इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस में भी रह चुके हैं। 

हटके में खबरें और भी हैं..

नौकरी हासिल करने के लिए युवक ने आजमाया अजीबो-गरीब तरीका, Zomato ने कहा- यह अच्छी बात नहीं

दिल्ली के युवक ने पैंगोंग झील पर कुछ इस अंदाज में खिंचवाई फोटो..यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन

यहां सिर्फ पति तोड़ता है लड़की की वर्जिनिटी, टेस्ट में फेल हुई तो जान से मार देते हैं कई घर वाले