रिषभ रिखीराम शर्मा नाम के युवक का दावा है कि वह मशहूर सितारवादक पंडित रविशंकर के अंतिम शिष्य हैं। बहरहाल, उन्होंने एक खास धुन बजाते हुए वीडियो क्लिप इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है, जो खूब वायरल हो रही है। 

न्यूयॉर्क। सितार बजाते एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक का नाम रिषभ रिखीराम शर्मा है। इसे अब तक चार लाख से अधिक बार देखा गया है। यह वायरल क्लिप आपको सुनना चाहिए, क्योंकि शायद यह आपको शांति और सुकून दे सकती है। यूजर्स, खासकर संगीत प्रेमियों ने इस कूल प्रेजेंटेशन के लिए रिषभ की तारीफ भी की है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बहुत से यूजर्स को धुन तो पसंद आ रही है, मगर वे यह नहीं समझ पा रहे कि यह धुन आखिर है कौन सी। दरअसल, यह मशहूर बीथोवेन, फर एलिस धुन है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर करीब चार साल पहले पोस्ट की गई इस धुन को अब तक पांच करोड़ 87 लाख से अधिक बार देखा और सुना गया है। हालांकि, रिषभ ने इस धुन को अब इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जहां से यह एक बार फिर वायरल हो गई है। 

View post on Instagram

आजकल सोशल मीडिया बहुत से लोगों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का प्रमुख और बड़ा माध्यम बन गया है। इंटरनेट पर ऐसे कई वीडियो मौजूद हैं, जो पलभर में किसी का भी दिन बना सकते हैं। संगीतकार रिषभ रिखीराम शर्मा का वीडियो भी इनमें से एक है। रिषभ ने लुडविग वैन बीथोवेन की मशहूर रचना, फर एलिस को सितार पर बजाया है, जिसे लोग पसंद कर रहे हैं। 

मन और आत्मा दोनों को शांत कर देगा 
रिषभ के इंस्टाग्राम पर एक लाख 48 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं। उन्होंने अपने बायो में खुद को सितार वादक और पंडित रविशंकर का अंतिम शिष्य बताया है। वह न्यूयॉर्क में रहते हैं। इस वीडियो को करीब चार लाख बार देखा गया है, जबकि 20 हजार से अधिक यूजर्स ने इसे पसंद किया है। वहीं, साढ़े चार सौ यूजर्स ने इस पोस्ट पर अब तक दिलचस्प कमेंट किए हैं। इस छोटी मगर शानदार क्लिप में, ऋषभ एक सितार के साथ बैठे हैं और फर एलिस की भूमिका निभाते हुए जादू बिखेरते दिख रहे हैं। हालांकि, यह धुन आमतौर पर पियानो पर बजाई जाती है, लेकिन सितार पर संस्करण पर आई यह धुन आपके मन और आत्मा दोनों को शांत कर देगी। उन्होंने कैप्शन में लिखा, मैं सितार पर कुछ नया करना चाहता था। कुछ अलग ही बजाते हुए यह निकल गई। 

हटके में खबरें और भी हैं..

बेटे-बहू के साथ मां भी गई हनीमून पर.. लौटने पर पत्नी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

मछली भी होती है बाघ की रिश्तेदार! जानिए क्या नाम है इसका और कहां मिली

500 कारीगर-4 शिफ्ट में काम...हर घर तिरंगा अभियान के लिए अब्दुल गफ्फार की दुकान पर रोज बन रहा डेढ़ लाख झंडा