सोशल मीडिया पर रोजाना कई सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही एक महिला का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें पुलिस चेकिंग के दौरान हेलमेट न होने उसके चालान के लिए वीडियो बना रही थी तो वह नाराज होकर कहती है कि मुझे कोई इंटरव्यू नहीं देना है।

वायरल डेस्क। एक तो चोरी ऊपर से सीना जोरी ये कहावत तो आपने सुनी ही होगी। उत्तर प्रदेश में वाहन चेकिंग के दौरान ये कहावत सच होती भी दिखी। प्रदेश में वाहन चेकिंग कर रहे पुलिस कर्मियों ने जब चौराहे पर एक युवती को बिना हेलमेट के जाते रोका तो वह बिफर पड़ी। हेलमेट न होने की बात पर वह पुलिस पर ही नाराज होने लगी। इस दौरान पुलिस वीडियो बनाने लगी तो उसने कुछ ऐसा कहा कि पुलिस भी हंसने लगी। हालांकि युवती का चालान कर दिया गया। यह वीडियो वायरल हो गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

स्कूटी सवार महिला बोली- मुझे किसी को इंटरव्यू नहीं देना
स्कूटी सवार महिला का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को वाहन चेकिंग अभियान चलाते दिखाया गया है। वीडियो में पुलिस ने एक युवती को बिना हेलमेट के स्कूटी से जाते देखा तो उसे रोक लिया। युवती से हेलमेट के बारे में पूछा तो वह उल्टा पुसिस पर भी नाराज होने लगी। युवती को पुलिस ने यातायात के नियमों के बारे में जानकारी देना चाही तो वह बिफर पड़ी। पुलिस इस दौरान वीडियो बनाने लगी तो युवती ने कहा कि, मुझे किसी को इंटरव्यू नहीं देना है। यह सुन पुलिस कर्मी भी हंस पड़े और बोले मैडम इंटरव्यू नहीं आपका चालान हो रहा है।

पढ़ें. सावधान! आपके कार की बैक सीट पर बैठते हैं किड्स तो एक बार ये फुटेज भी देख लें, video viral

वायरल वीडियो पर कई कमेंट
यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हेलमेट बिना पकड़े जाने पर महिला के तेवर और बातें सुन यूजर्स भी मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ तो युवती पर डबल चालान काटने की बात कह रहे हैं। कुछ कह रहे कि मैडम को चालान और इंटरव्यू में आज फर्क समझ आ जाएगा।

देखें वीडियो

View post on Instagram